MP News: लहसुन की कीमत में उछाल, सीसीटीवी कैमरे और बंदूक के साए में हो रही सुरक्षा 

MP News: मध्यप्रदेश में लहसुन की बढ़ती कीमतों को देखते हुए एक किसान ने बंदूकधारियों को तैनात किया है। लहसुन की उपज तैयार होने जा रही है, लेकिन खेती करने वाले किसान नील गाय एवं चोरी से परेशान हैं। इससे बचने के लिए उज्जैन के किसान ने सुरक्षाकर्मी को तैनात किया है।

Updated On 2024-02-23 12:51:00 IST
लहसुन की सुरक्षा के लिए बंदूकधारी तैनात।

MP News: मध्यप्रदेश में लहसुन की बढ़ती कीमतों को देखते हुए एक किसान ने बंदूकधारियों को तैनात किया है। लहसुन की उपज तैयार होने जा रही है, लेकिन खेती करने वाले किसान नील गाय एवं चोरी से परेशान हैं। इससे बचने के लिए उज्जैन के किसान ने सुरक्षाकर्मी को तैनात किया है।

यह मामला उज्जैन जिले का है। जहां एक किसान ने अपनी फसल की सुरक्षा के लिए बंदूकधारी तैनात किए है। इतना ही नहीं सीसीटीवी से भी फसल की रखवाली की जा रही है। लहसुन की दर अचानक से बढ़ जाने के कारण यह अनोखा अंदाज किसानों को अपनाना पड़ रहा है। 

किसान ने बताया 
उज्जैन निवासी किसान जीवन सिंह ने बताया कि लहसुन की फसल पक गई है। अब उसे खेतों से निकालकर बेचने की तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में नील गाय परेशान करती हैं और चोरी की आशंका बनी रहती है। इसलिए दोनों से बचाने के लिए बंदूकधारियों को रखना पड़ रहा है।

लहसुन की कीमत में हुआ इजाफा
किसान ने बताया कि खेतों में नीलगाय का झुंड एक साथ पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रही है। चोर भी बढ़ी हुई कीमतों के कारण चोरी करने से बाज नहीं आ रहे। इन दिनों लहसुन काफी मंहगी भी बिक रही है। एक सप्ताह पहले 40 हजार रुपए क्विंटल बिक रही थी, लेकिन वर्तमान में 12 से 15 हजार रुपए क्विंटल की दर से बिक रही है।   

सीसीटीवी कैमरे से भी रखवाली
महंगी लहसुन को बचाने के लिए केवल बंदूकधारियों के साथ ही रखवाली नहीं की जा रही है बल्कि सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। किसान भारत सिंह बैस ने बताया कि जिले में नीलगायों का काफी जमावड़ा हो जाता है, वे झुंड में देर रात में गेहूं और अन्य फसलों के खेतों में घुसकर नुकसान पहुंचा रही हैं। अब फसल को बचाने लिए भी रात में सुरक्षा जरूरी हो गई है। इसलिए मजबूरी में अब किसानों को बंदूकधारी सुरक्षा कर्मियों के साथ सीसीटीवी की निगरानी के साथ सुरक्षा करनी पड़ रही है।

Similar News

CM मोहन यादव ने सुनी अनामिका की गुहार: अधिकारियों को दिए निर्देश, Doctor बनने का सपना अब होगा पूरा