Logo
election banner
Video Viral: MP कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने हैरान कर देने वाली बात कही है। लक्ष्मण ने कहा कि दिग्विजय का नाम मिस्टर बंटाधार क्यों पड़ा। भाजपा नाम लेती है और वोट मिलते हैं। मेरा यह वीडियो राहुल गांधी को जरूर भेजना।

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठा नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला है। लक्ष्मण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लक्ष्मण कह रहे हैं कि दिग्विजय सिंह का नाम मिस्टर बंटाधार क्यों पड़ा। 20 साल पहले भाजपा वालों ने बंटाधार नाम रखा था और यह नाम आज भी चल रहा है। भाजपा वाले बंटाधार नाम लेते हैं और उनको वोट मिल जाते हैं। ऐसा क्यों हो रहा है? ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि ये दलाल इनको छोड़ने वाले नहीं हैं?  इन दलालों को बैठाने का काम आप और हम सब करेंगे। ये तय कर लें दलालों की सुनना है या कार्यकर्ताओं की सुनना है।

लक्ष्मण सिंह ने आगे कहा कि अभी राहुल गांधी आने वाले हैं। पद यात्रा निकलेगी। हम लोग सब जाएंगे। ये वीडियो कांग्रेस और राहुल गांधी को जरूर भेजना। और इसको जरूर वायरल करना। जो कहा है एक-एक शब्द वायरल करना। वो तय कर लें कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं से चलेगी। सत्ता के दलालों से चलेगी। 

लक्ष्मण ने क्या कहा?
साथियों ये सब कहना आवश्यक है। मुझे बड़ा बुरा लगता है कि आज उनका नाम मिस्टर बंटाधार रखा है। भाजपा ने रखा है। 20 साल पहले रखा था और आज भी नाम चल रहा है। क्यों चल रहा है। इसका आंकलन करना जरूरी है। ऐसा क्या किया है। जनता की सेवा की है। विकास किया फिर भी बंटाधार नाम क्यों पड़ा। क्यों नाम चला और क्यों भाजपा को वोट मिलते हैं। भाजपा वाले बंटाधार नाम लेते हैं और उनको वोट मिल जाते हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि ये दलाल इनको छोड़ने वाले नहीं हैं। इन दलालों को बैठाने का काम आप और हम सब करेंगे।

तय कर लें दलालों की सुनना है या कार्यकर्ताओं की 
लक्ष्मण ने आगे कहा कि ये तय कर लें दलालों की सुनना है या कार्यकर्ताओं की। अभी राहुल गांधी आने वाले हैं। पद यात्रा निकलेगी। हम लोग सब जाएंगे। ये वीडियो कांग्रेस और राहुल गांधी को जरूर भेजना, और इसको जरूर वायरल करना। जो कहा है एक-एक शब्द भेजना। वो तय कर लें कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं से चलेगी या सत्ता के दलालों से चलेगी। या उन नेताओं से चलेगी जो गुमराह हो चुके हैं। सत्ता के दलालों के कहने पर चल रहे हैं। ये तय कर लें कांग्रेस पार्टी किससे चलेगी। 

दिग्विजय को डेमो देने की क्या जरूरत थी 
लक्ष्मण सिंह शुक्रवार को गुना के कुंभराज पहुंचे थे। जहां लक्ष्मण ने गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। लक्ष्मण सिंह ने दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि उन्हें EVM का डेमो देने की क्या जरूरत थी। हम कई साल से कह रहे हैं कि EVM खराब है। EVM को लाया कौन? हम लाए। सारी EVM खराब हैं, कौन मानेगा। कांग्रेस हिमाचल में कैसे जीत गई। पिछले चुनाव में राजस्थान में सरकार बनी। एमपी में हमारी ही सरकार बन गई थी, फिर गिर गई। तब EVM पर क्यों सवाल नहीं उठा। कुछ मशीनें खराब हो सकती हैं, लेकिन सारी मशीन खराब हैं, सारा दोष EVM पर.. ये गलत है।

कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा रहे हैं  
लक्ष्मण ने आगे कहा कि हम कुछ छिपा रहे हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा रहे हैं। यह कह कर कि EVM ही खराब है। कौन काम करेगा लोकसभा में कि भैया EVM ही खराब है, क्यों मेहनत करें। बड़े भाई को लेकर लक्ष्मण ने कहा-क्या जरूरत थी डेमो देने की। क्या EVM ने कहा था कि सांसद निधि यहां देना। क्यों ऐसी जगह दी गई, जहां कांग्रेस चुनाव हारी है।

5379487