Logo
election banner
Firing in Bhind: भिंड के अजनौधा गांव में विकसित भारत संकल्प शिवर में भ्रष्टाचार की शिकायत हुई थी। जिसके बाद वर्तमान सरपंच और पूर्व सरपंच के बीच जमकर गोलीबारी हुई।कलेक्टर ने सभी 70 शस्त्रधारियों के लाइसेंस निरस्त कर दिए।

Firing in Bhind: भिण्ड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना विकसित भारत संकल्प शिविर से दौरान हुई है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भी शिविर में शामिल होने आए थे। उनके वापस जाते ही पूर्व और वर्तमान सरपंच भिड़ गए। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है। वहीं कलेक्टर ने विवाद को गंभीरता से लेते हुए अजनौधा गांव के सभी 70 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए।

भिंड जिला प्रशासन द्वारा निकाली जा रही विकसित भारत यात्रा शुक्रवार को अजनौधा गांव पहुंची थी। यहां कलेक्टर की मौजूदगी में गांव के समग्र विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही थी। तभी लाखन सिंह भदौरिया ने पूर्व सरपंच रेखा शर्मा के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार का चिट्ठा रख दिया। इससे सरपंच रेखा के बेटे अभिषेक भड़क गए और वर्तमान में कराए जा रहे कार्यों में भी भ्रष्टाचार की पोल खोल दी। दोनों पक्ष शिविर में एक दूसरे से उलझ गए। वहां मौजूद लोगों ने समझाइश देकर शांत करा दिया, लेकिन कलेक्टर के वापस जाते ही दोनों पक्षों में फिर विवाद शुरू हो गया।

इनके खिलाफ केस दर्ज 
गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोग बंदूकें लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान कई राउंड हवाई फायर किए गए। एक दूसरे पर पत्थरों से भी हमला किया है। मेहगांव थाना पुलिस ने पूर्व सरपंच अभिषेक शर्मा की शिकायत पर लाखन सिंह भदौरिया, राय सिंह भदौरिया, अंकेश सिंह भदौरिया, गोलू भदौरिया, रणवीर सिंह भदौरिया और करु भदौरिया के खिलाफ केस दर्ज दर्ज किया है। एसडीओपी दीपक तोमर ने बताया कि कि निलंबित शस्त्र जल्द ही थाने में जमा कराए जाएंगे।   

jindal steel Ad
5379487