Women's Day 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज 7 मार्च शनिवार को भारती नारी से नारायणी, महिला विचारकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ज़िम्मेदारी वाले पदों पर बैठी काबिल महिलाओं को दूसरी महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी सपोर्ट और मौके देकर उनकी मदद करनी चाहिए। सीएम ने यह भी कहा कि जब महिलाएं एक-दूसरे का सपोर्ट करती हैं, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए आगे बढ़ना काफी आसान हो जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा किया गया था। इस 2 दिवसीय सम्मेलन में देश के अलग-अलग एरिया से आई महिलाओं ने समाज और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की है। बता दें कि हर साल 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ऐसे में इस कार्यक्रम को देश के विकास में महिला के योगदान को याद करने की दिशा बेहतर कदम माना जा रहा है।
STORY | Women in positions of responsibility should other women move forward: Delhi CM
— Press Trust of India (@PTI_News) March 7, 2026
Delhi Chief Minister Rekha Gupta on Saturday said that capable women in positions of responsibility should help other women by providing the support and opportunities needed to move forward.… pic.twitter.com/hVIKtu6qPL
बेटियों को मिले मौका- सीएम रेखा गुप्ता
सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि, आज देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसलिए जरूरी है कि बेटियों को वह हौसला और अवसर मिले, जो पहले कई महिलाओं को नहीं मिल पाए थे। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं आज जिम्मेदारी वाले पदों पर काम कर रही हैं, उन्हें उन महिलाओं की मदद करनी चाहिए जिन्हें मार्गदर्शन, संसाधन और प्रोत्साहन की जरूरत है।
महिलाओं के योगदान से समाज में सकारात्मक बदलाव-सीएम
उन्होंने यह भी कहा कि जब महिलाएं एक-दूसरे का हाथ पकड़कर बढ़ती हैं तो समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। आने वाली पीढ़ियों की लड़कियों के लिए भी नए रास्ते खुल जाते हैं। बेटियों में आत्मविश्वास भी बढ़ता है, वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित भी होती हैं।
सीएम ने आगे कहा कि ऐसे मंच महिलाओं को नई दिशा और प्रेरणा देते हैं। इन मंचों के माध्यम से महिलाएं अपने अनुभव शेयर करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस सम्मेलन में हुई चर्चाएं महिलाओं को सशक्त बनाने और देश के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों को और मजबूत करेंगी।









