Logo
election banner
दिग्विजय सिंह ने कहा कि पनौती शब्द का इस्तेमाल उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो अपने आस-पास के लोगों के लिए दुर्भाग्य या बुरी खबर लाता है, इसीलिए इसे नकारात्मक शब्द कहते हैं। विश्व कप प्रारंभ होते ही सोशल मीडिया पर यह शब्द ट्रेंड करने लगा।

MP Election: भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को राजस्थान में रैली के दौरान वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार का भी जिक्र किया। राहुल ने कहा, अच्छा भला हमारे लड़के अच्छा भला खेल रहे थे, मगर एक शख्स ने जाकर पूरा माहौल खराब कर दिया। दरअसल राहुल गांधी राजस्थान चुनाव प्रचार के दौरान के जनता को संबोधित कर रहे थे, जिस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए 'पनौती' शब्द का प्रयोग किया था।

दिग्विजय भी कूदे मैदान में

जानकारी के मुताबिक राहुल के बयान देने के बाद पूरे कांग्रेस के नेता मैंदान में कूद पड़े, फिर दिग्विजय सिंह भी कहां पीछे रहने वालों में से थे, दिग्गी नें पूर्व में ट्विटर और अब के x पर लिखते हुए कहा कि “पनौती” का क्या अर्थ है? मैंने पता लगाया। यह एक नकारात्मक शब्द है। जब कोई काम होते-होते रह जाए तो उस इंसान को 'पनौती' कह दिया जाता है। पनौती शब्द का इस्तेमाल उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो अपने आस-पास के लोगों के लिए दुर्भाग्य या बुरी खबर लाता है, इसीलिए इसे नकारात्मक शब्द कहते हैं। विश्व कप प्रारंभ होते ही सोशल मीडिया पर यह शब्द ट्रेंड करने लगा। यह किसके लिए कहा गया? स्टेडियम में हज़ारों लोग थे। भाजपा ने मोदी जी को “पनौती” क्यों मान लिया? वे तो उनकी उनकी नज़र में “विश्वगुरु” हैं।

बीजेपी का कहना है

रविशंकर प्रसाद का कहना है, "प्रधानमंत्री मोदी खिलाड़ियों के पास जाकर उनकी मदद करते हैं, स्नेह करते हैं और उनका मनोबल बढ़ाते हैं। आज भारत के खिलाड़ी एशियाड में, ओलंपिक में, पैरा ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ठीक है, हार-जीत होती रहती है, उसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग पहले उनके समर्थक करें और फिर राहुल गांधी स्वयं भी अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी के लिए ऐसे शब्द का प्रयोग करते हैं, यह निंदनीय है।" पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस शब्द को पीड़ादायक बताते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।

5379487