Logo
MP News: रीवा जिले में शुक्रवार को एक 6 साल का बच्चा करीब 140 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है।

MP News: रीवा जिले में शुक्रवार को एक 6 साल का बच्चा करीब 140 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है। जिसे जेसीबी के माध्यम से खुदाई कर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 

यह मामला रीवा जिले के अंतर्गत का जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव का है। परिजनों के मुताबिक बच्चा करीब 4 बजे गेहूं के खेत में खेल रहा था, इस दौरान वह अचानक से बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। जिसकी सूचना साथ में खेल रहे बच्चों ने दी। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू टीम को बुलाकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

140 फीट गहरा है बोरवेल
बोरवेल में गिरे बच्चे की पहचान मयंक आदिवासी पिता विजय आदिवासी के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर तत्काल जनेह थाना प्रभारी कन्हैया बघेल समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। जहां जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढे को खुदवाकर बच्चे को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बोरबेल करीब 140 फीट गहरा है।

फिलहाल बच्चा कितनी गहराई पर फंसा है। रेस्क्यू टीम इसका पता लगाने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक बच्चा अभी अंदर हलचल कर रहा है। मौके पर ऑक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था की गई है।।

5379487