Chhindwara Gang Rape Case: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से युवती के गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि, 23 साल की युवती से नशे की हालत में गैंगरेप किया गया। आरोपी युवक पीड़िता को पार्टी के बहाने अपने साथ ले गए थे और बियर पिलाकर बारी-बारी से उसके साथ गलत काम किया।
पीड़िता के साथ गैंगरेप अल्का टॉकीज के पास बने अंबर होटल में सोमवार देर रात हुआ। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया। इस मामले में अभी एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
नशे की हालत में मिली पीड़िता
जानकारी के अनुसार युवती की एक परिचित होटल में पहुंची तो उसे पीड़िता नशे की हालत में बेसुध मिली। वो उसे लेकर कोतवाली थाने पहुंची लेकिन नशे की हालत में होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो पाए। पुलिस ने प्राथमिक इलाज के लिए पीड़िता को जिला अस्पताल भेजा। यहां मेडिकल टेस्ट के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई।
यह भी पढ़ें: EOW ने प्लॉट आवंटन घोटाले में 17 लोगों पर दर्ज किया धोखाधड़ी का केस
यह भी पढ़ें: स्थगन आदेश को लेकर वकील-तहसीलदार भिड़े तो बुलानी पड़ी पुलिस
यह भी पढ़ें: 157 सरकारी वकीलों की नियुक्ति पर सरकार से 3 हफ्ते में जवाब तलब
यह भी पढ़ें: भोपाल से मथुरा जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
एक आरोपी गिरफ्तार
गैंगरेप में शामिल दोनों आरोपियों की पहचान दुर्गेश हरोड़े और अतुल घोसरे के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्गेश को पकड़ लिया है जबकि अतुल घोसरे अब भी फरार है। पुलिस की एक टीम उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है।
पीड़िता और दोनों युवक थे परिचित
गैंगरेप की इस वारदात पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, पीड़िता और दोनों युवक एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे। इसी कारण पार्टी की बात कहने पर युवती उनके साथ चली गई हालांकि आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर युवती के साथ गैंगरेप किया। कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।









