haribhoomi hindi news
Chhindwara Attempted suicide: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शुक्रवार, 30 अगस्त को इंद्रा कॉलोनी निवासी धन्नू मालवी की पत्नी कीर्ति पारिवारिक विवाद के बाद अपने चारो बच्चों के साथ घर कुएं में कूद गई। स्थानीय लोगों ने सभी सकुशल बचा लिया।

Chhindwara Attempted Suicide: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक महिला अपने 4 बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए महिला और उसके चारों बच्चों को सकुशल बचा लिया, घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की विवेचना शुरू की है। 

छिंदवाड़ा की इंद्रा कॉलोनी निवासी धन्नू मालवी और उसकी 35 वर्षीय पत्नी कीर्ति के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर कीर्ति ने शुक्रवार, 30 अगस्त को अपने चारो बच्चों (6 साल के बच्चे चेतन, 4 वर्षीय हिमाक्षी, 2 वर्षीय प्रथम और डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ घर से निकल गई। कुछ देर बाद वह तामिया के यादव मोहल्ला बाजार रोड पर पहुंची और वहां बने कुएं में पहले उसने सभी बच्चों को एक-एक कर फेंका फिर खुद कूद पड़ी। 

यह भी पढ़ें: MP News: बंगाल की बेटी से हुई निर्ममता पर आंदोलन करे कांग्रेस- कटनी में कांग्रेस की राजनीति पर आक्रामक हुए वीडी

छिंदवाड़ा की इस घटना को जिसने भी आनी आंखों से देखा हैरान रह गया। महिला और बच्चों के कुएं में गिरते ही वहां मौजूद 3 युवा महेश भारती, आतिश व एक अन्य ने तत्काल छलांग लगा दी। युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पारिवारिक विवाद से परेशान है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

7