लोकसभा चुनाव 2024: BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दीवार पर लिखा- 'एक बार फिर, मोदी सरकार'

State President VD Sharma
X
वीडी शर्मा ने शिवाजी नगर के वार्ड क्रमांक 45 के बूथ क्रमांक 159 पहुंचकर दीवार लेखन किया।
लोकसभा चुनाव 2024: मध्यप्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द की भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता हर बूथ पर उतरने वाला है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दीवार पर कमल उकेरकर 'दीवार लेखन अभियान' की शुरुआत कर दी है।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को भोपाल में दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की। वीडी शर्मा ने शिवाजी नगर के वार्ड क्रमांक 45 के बूथ क्रमांक 159 पहुंचकर दीवार लेखन किया। वीडी ने दीवार पर 'एक बार फिर, मोदी सरकार' का लेखन किया। आगामी लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी के इस अभियान की आज पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुरुआत की है। इसी क्रम में वीडी शर्मा ने मध्यप्रदेश में इसका आगाज किया।

'भाजपा आगामी चुनाव में इतिहास बनाएगी'
दीवार लेखन के बाद शर्मा ने कहा कि 'फिर एक बार मोदी सरकार' के स्लोगन के साथ कमल का फूल दीवार पर अंकित किया जा रहा है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता हर बूथ पर उतरने वाला है। इस अभियान की पार्टी अध्यक्ष ने शुरुआत की है। अब पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सांसद, विधायक इस अभियान में भाग लेंगे। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि हर बूथ पर चुनाव जीतने की रणनीति के साथ इस अभियान की शुरुआत की है। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में इतिहास बनाएगी।

नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दीवार लेखन अभियान का किया शुभारंभ

केसरी नंदन हनुमान के किए दर्शन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को शिवाजी नगर के केसरी नंदन हनुमान मंदिर पहुंचे। बजरंगबली का आशीर्वाद लेने के बाद वीडी शर्मा ने मंदिर की साफ सफाई भी की।

VD Sharma
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story