केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष VD शर्मा, पन्ना से मडला एलिवेटेड रोड मांगी, प्रवासी भारतीयों से संवाद...  

VD Sharma meet Nitin Gadkari
X
केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
VD Sharma meets Nitin Gadkari: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। बुधवार को उन्होंने 35 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।

VD Sharma meets Nitin Gadkari: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर पन्ना से मडला तक 22 किमी लंबे एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए मांगी की।

यह भी उठाई मांगें
प्रदेश अध्यक्ष ने पन्ना नगर में भारी वाहनों के आवागमन और यातायात की सुविधा के दृष्टिगत नगर के चारों ओर छतरपुर मार्ग, अजयगढ़ मार्ग, सतना-रीवा मार्ग तथा कटनी-जबलपुर मार्ग को जोड़ते हुए पुनः छतरपुर मार्ग तक रिंग रोड का निर्माण कराए जाने का आग्रह किया। उन्होंने पवई विधानसभा में बिसानी-श्यामगिरी-कल्दा सलेहा व्हाया मैन्हा मार्ग, गुनौर विधानसभा में अमानगंज-गुनौर-सुवंशा-गिरवारा-सिमरी मार्ग एवं देवेन्द्र नगर-सलेहा मार्ग, साथ ही बमीठा-सतना ग्रीनफील्ड फोरलेन प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग को देवेन्द्र नगर से बायपास मार्ग बनाने का आग्रह किया। इस दौरान पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 35 देशों के प्रवासी भारतीयों से संवाद किया।
विदेश विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले भी शामिल हुए। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा, विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत में प्रवासी भारतीयों का बड़ा योगदान रहा है। लोकसभा चुनाव में भी साथ देने का आह्वान किया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। यह दुनिया के लिए ऐतिहासित दिन है। सभी प्रवासी भारतीय घरों में श्रीराम ज्योति जलाकर प्रभु श्रीराम का स्मरण करें। खजुराहो में के लिए आमंत्रित किया है।

चुनाव के दौरान किए गए कार्यों से अवगत कराया
राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले ने कहा, लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने के लिए कार्य करें। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत तेजी से विकास कर रहा है। मोदी सरकार के संकल्प को लेकर एक बार फिर से हमें लोकसभा चुनाव में कार्य करना है। प्रदेश संयोजक श्री रोहित गंगवाल ने चुनाव के दौरान किए गए कार्यों से अवगत कराया।

BJP NRI Meat
BJP NRI Meat

यह भी रहे मौजूद
डॉ. सुधांशु गुप्ता, जितेन्द्र वैद्य (दुबई), आदित्य सिंह (यूके), अचलेश अमर (यूएसए), रोहन अग्रवाल (जापान), कुबेर सिंह (ऑस्ट्रेलिया), डॉ. संजय नागरकर (हांगकांग), संजीव टंडन (नाइजीरिया), विवेक रुसिआ (जर्मनी), डॉ. राहुल जैन, गौरव गोहद, आलोक आहूजा, पंकज सिंह, अमरीश चौरसिया, हर्षा पचौरी, राघवेंद्र सिंह कुशवाहा सहित अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, जर्मनी, जापान, रूस, हांगकांग, यूके, कनाडा, नाइजीरिया, तंज़ानिया, डेनमार्क, न्यूज़ीलैंड, पोलैंड, नीदरलेंड, और यूएई के अन्य सदस्य शामिल हुए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story