BJP जिलाध्यक्षों की सूची जल्द आएगी: VD शर्मा ने बताई देरी की वजह; कांग्रेस पर पलटवार, कहा-राहुल गांधी माफी मांगें

Bhopal VD Sharma pc, BJP district presidents list, Rahul Gandhi Mhow rally
X
बीजेपी जिलाध्यक्षों की कब आएगी सूची: वीडी शर्मा ने दिया जवाब; कहा-महू आने से पहले बाबा साहेब से माफी मांगें राहुल
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार (12 जनवरी) शाम पीसी कर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, राहुल गांधी की महू रैली और बाबा साहेब के अपमान पर जवाब दिए।

Bhopal VD Sharma pc update: मध्य प्रदेश में भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची कब आएगी। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार (12 जनवरी) शाम प्रेस कान्फ्रेंस जवाब दिया। वीडी शर्मा ने इस कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जीतू पटवारी पर निशाना साधा। कहा, महू (इंदौर) आने से पहले राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। 55 साल सत्ता में रहने के बाद भी कांग्रेस ने बाबा साहब के लिए कुछ नहीं किया।

कांग्रेस के आरोपों का दिया जवाब
27 जनवरी को महू में रैली की रैली है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में तैयारी बैठक के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भोपाल में प्रेस कान्फ्रेंस की। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर बाबा साहेब के अपमान का आरोप लगाते हुए माफी मांगने की मांग उठाई। पटवारी के इन आरोपों का जवाब वीडी शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर दिया है।

नेहरू ने किया बाबा साहब का अपमान
वीडी शर्मा ने कहा, बाबा साहेब का अपमान अमित शाह नहीं, बल्कि जवाहर लाल नेहरू ने किया है। बाबा साहब ने जब नेहरू मंत्रिमंडल से जब इस्तीफा दिया तो सदन में उन्हें बोलने तक नहीं दिया गया। वीडी शर्मा ने बताया कि
कांग्रेस हमेशा झूठ और परसेप्शन की राजनीति करती रही है। जनता ने समय-समय पर उसे जवाब भी दिया है।

भाजपा सरकार में हुआ महू का विकास
वीडी शर्मा ने कहा, बाबा साहेब की जन्मस्थली महू का विकास भाजपा की सुंदरलाल पटवा और शिवराज सिंह चौहान की सरकार में हुआ है। मोहन यादव सरकार भी महू के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कांग्रेस बताए कि उनकी सरकारों ने बाबा साहेब और महू के लिए अब तक क्या किया। बाबा साहेब के स्मारक के लिए कोई प्रयास क्यों नहीं किए?

यह भी पढ़ें: MP में भाजपा जिला अध्यक्षों के नाम तय; जानें कहां किसे मिला मौका, कौन हुआ बाहर?

भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची पर क्या बोले वीडी शर्मा?
भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर वीडी शर्मा ने बताया कि पार्टी के सिद्धांतों और प्रक्रियाओं के आधार पर चयन प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी। कहीं कोई समस्या नहीं है। यह संगठन पर्व है, नामांकन थोड़ी होने वाला है कि जल्दबाजी करें।

यह भी पढ़ें: BJP नेत्री को बदमाशों ने मारी गोली, देवी दर्शन के लिए जा रही थीं रतनगढ़ मंदिर

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story