A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Bhopal Today News 06 November: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आपको आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।
भोपाल की इन कालोनियों में होगी बिजली गुल
| समय | क्षेत्र जहां होनी है बिजली कटौती |
| सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक | लाहपुर, बागमुगालिया, आम्रपाली बाजार और आसपास के क्षेत्र। |
| सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक | रोहिताश और आसपास के क्षेत्र। |
| सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक | सागर रॉयल, चिनार फॉर्च्यून, नंदन पैलेस और आसपास के क्षेत्र। |
| सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक | न्यू मीनल और आसपास के क्षेत्र। |
| सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक | बरखेड़ी कलां, विवेकानंद महाविद्यालय, भुवन भारती, कृषि संस्थान और आसपास के क्षेत्र। |
| सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक | राजीव गांधी कॉलेज, विनीत कुंज, विराशा हाइट्स, जैन मंदिर और आसपास के क्षेत्र |
| सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक | दानिश कुंज, जेके टाउन, सिद्धि समृद्धि हाइट, कस्टम कॉलोनी, शिवालय, गिरधर परिसर और आसपास के क्षेत्र। |
भोपाल में होने वाले प्रमुख इवेंट्स
- चित्र प्रदर्शनी: मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील चित्रकार अंजली बारिया के चित्रों की प्रदर्शनी लगी है। इसे दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक देखा जा सकेगा।
- भारत भवन में भी "रूपाभ" चित्र प्रदर्शनी चल रही है। इसमें अब्दुल गफ्फार, गणेश बोबड़े, संजय जठार, सुभाष और विकास जोशी के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। इसे 10 नवंबर तक देखा जा सकेगा।
- शिल्प बाजार: गौहर महल परिसर में गांधी शिल्प बाजार आयोजित है। 5 से 11 नवंबर तक इस मेले में 50 से अधिक शिल्पी अपने कलात्मक उत्पादों के साथ मौजूद हैं। दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद खरीद सकते हैं।
- अभिनय कार्यशाला: मायाराम सुरजन भवन में हम थियेटर ग्रुप ने 45 दिवसीय अभिनय कार्यशाला आयोजित की है। फिजिकल एक्सरसाइज, बॉडी मूवमेंट, वॉइस मॉड्यूलेशन, इंप्रोवाइजेशन, स्पीच, मेकअप और डायरेक्शन के बारीकियां बताई जाती हैं। कार्यशाला शाम 6 बजे शुरू होगी।
- नाटक मंचन: जनजातीय संग्रहालय में बुधवार शाम 6 बजे से "बैजू बावरा" पर आधारित नाट्य का मंचन होगा। चंदेरी के कलाकार इसे प्रस्तुत करेंगे।
- शहीद भवन में बुधवार शाम 7 बजे से नाटक "यमराज का निमंत्रण" का मंचन किया जाएगा। इसका निर्देशन नमिता बंसोड ने किया है। दर्शकों की एंट्री निशुल्क है।
- अलंकरण समारोह: मध्य प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 46 वन कर्मचारी-अधिकारी सम्मानित किए जाएंगे। बुधवार को यह अलंकरा समारोह वन भवन में होगा। इससमें कर्मचारी 'कमेन्डेशन डिस्क' से नवाजे जाएंगे।
फेस्टिव सीजन में 22 स्पेशल ट्रेनें
फेस्टिव सीजन ट्रेनों में भीड़ भाड़ को देखते हुए रेलवे ने 22 से अधिक ट्रेनें शुरू की है। जो भोपाल इटारसी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, कटनी, सतना, भोपाल, खंडवा, बीना स्टेशन से गुजरेंगी। इनमें ट्रेन पुणे-गोरखपुर (गाड़ी संख्या 01415-01416), उधना-बरौनी (गाड़ी संख्या 09067-09068) और रीवा इंदौर स्पेशल ट्रेन शामिल है।
राजस्थान जाने वाली यह ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट
उत्तर पश्चिम रेलवे ने मेंटेनेंस कार्य के चलते जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस, अजमेर-जबलपुर दयोदय और भोपाल जयपुर एक्सप्रेस को शॉर्ट टर्मिनेट किया है। रेल यात्री हेल्प लाइन नंबर 139 और एनटीईएस एप से सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
MPPSC के इंटरव्यू 21 नवंबर को
मप्र लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। इंटरव्यू 21 नवंबर को होंगे। जबकि, इंटरव्यू लेटर 14 नवंबर को जारी हो जाएंगे। आयोग की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in से इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है।
बीयू के सप्लीमेंट्री एग्जाम 12 से शुरू
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (बीयू) ने सप्लीमेंट्री एक्जाम का टाइम टेबल जारी किया है। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए के सप्लीमेंट्री परीक्षा 12 नवंबर से शुरू होगी और 20 नवंबर तक चलेंगी। एडमिट कार्ड छात्र कॉलेज और टाइम टेबल bubhopal.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बुधनी-विजयपुर में जमा चुनावी रंग, भाजपा-कांग्रेस के कई नेता करेंगे प्रचार
सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 17 को
एमपी पीएससी की सहायक प्राध्यापक भर्ती अंतिम चरण की परीक्षा 17 नवंबर को होनी है। 19 विषयों के 109 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 3 हजार से अधिक अभ्यर्थी हैं।
