Bhopal News: महिला इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत; जांच में जुटी पुलिस

Breaking News
X
पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज के पास बड़ा हादसा
Bhopal News: भोपाल में महिला इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बाथरूम में खून से लथपथ मिली। घटना मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे की है।

Bhopal News: भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली महिला इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह घर के बाथरूम में खून से लथपथ मिली। घटना मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे की है।

पति 6 महीने से फ्रांस में
जानकारी के मुताबिक पूर्वी साहू (26) पत्नी आशीष साहू अशोका गार्डन स्थित पंत नगर में रहती थीं। यह उनका मायका है, 3 साल पहले उनकी शादी उज्जैन के रहने वाले आशीष से हुई थी। आशीष सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और दिल्ली में सेटल हैं। फिलहाल वह कंपनी की ओर से विशेष ट्रेनिंग के लिए पिछले 6 महीने से फ्रांस में हैं।

बाथरुम में फिसलने से हुई मौत
पूर्वी एक महीने पहले ही दिल्ली से भोपाल लौटी हैं। कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद हाल ही में मायके आई थीं। यहां मंगलवार की शाम को बाथरूम में गई और कुछ देर बाद यहीं उनका शव मिला। उनकी नाक पर चोट के निशान हैं। चेहरे पर भी चोट लगी हैं, परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी मौत बाथरुम में फिसलने से हुई है।

मंडीदीप में कर रही थीं जॉब
पूर्वी के ससुर रामबाबू साहू ने बताया कि बहू पूर्वी नेट लिंक कंपनी मंडीदीप में जॉब कर रही थी। पत्नी की मौत के बाद पति आशीष फ्रांस से रवाना हो गया था। वह आज सुबह दिल्ली आ गया है। फ्लाइट के जरिए बुधवार की शाम तक भोपाल में पहुंच जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story