MS Dhoni Injury: आईपीएल 2026 की शुरुआत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा। टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती 2 हफ्तों से बाहर रह सकते। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि धोनी फिलहाल काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) से उबर रहे और रिहैबिलिटेशन में हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है। इसके बाद टीम को शुरुआती दो हफ्तों में पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ना है। ऐसे अहम मुकाबलों में धोनी की गैरमौजूदगी टीम के लिए चुनौती बन सकती।
Official Statement
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2026
MS Dhoni is currently undergoing rehabilitation for a calf strain. As a result, he is likely to miss the first two weeks of TATA IPL 2026.
Get well soon, Thala! 💛🦁 pic.twitter.com/4dgmt5EWFi
धोनी आईपीएल के शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे
धोनी के बाहर रहने पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालने के लिए संजू सैमसन सबसे आगे माने जा रहे। सैमसन हाल ही में राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए हैं और वह कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पारी की शुरुआत भी कर सकते हैं। इसके अलावा टीम के पास उर्विल पटेल और नए खिलाड़ी कार्तिक शर्मा के विकल्प भी मौजूद हैं।
कार्तिक शर्मा विकेटकीपिंग कर सकते
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन के लिए कार्तिक शर्मा पर 14.20 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाई है। घरेलू क्रिकेट में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और लंबे छक्कों के कारण उन्हें टीम में शामिल किया गया। वहीं उर्विल पटेल को पिछले सीजन के प्रदर्शन के आधार पर रिटेन किया गया है।
धोनी ने पिछले सीजन 14 मैच खेले थे
अगर पिछले सीजन की बात करें, तो धोनी ने 2025 में सभी 14 मैच खेले थे। उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 13 पारियों में 196 रन बनाए थे, उनका स्ट्राइक रेट 135.17 रहा और उनका सर्वोच्च स्कोर 30 नाबाद था।
नाथन एलिस पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके
CSK के लिए यह चोट का झटका यहीं तक सीमित नहीं है। टीम के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस पहले ही हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह स्पेन्सर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है।
तेज गेंदबाजी विभाग में अब मैट हेनरी के साथ खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह, जैक फाउल्क्स, अंशुल कंबोज, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन और मुकेश चौधरी जैसे गेंदबाज मौजूद हैं। वहीं शिवम दुबे ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।
पिछले सीजन में चेन्नई का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम सिर्फ 4 जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। ऐसे में इस बार टीम बेहतर शुरुआत करना चाहेगी, लेकिन धोनी की गैरमौजूदगी शुरुआती मुकाबलों में बड़ा असर डाल सकती है।
CSK की संभावित बेस्ट XII: 1 संजू सैमसन (विकेट कीपर), 2 रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), 3 आयुष म्हात्रे/उरविल पटेल/सरफराज खान, 4 शिवम दुबे, 5 डेवाल्ड ब्रेविस*, 6 कार्तिक शर्मा, 7 प्रशांत वीर, 8 जेमी ओवरटन*/अकील होसेन*, 9 मैट हेनरी*, 10 नूर अहमद*, 11 खलील अहमद, 12 अंशुल कंबोज/रामकृष्ण घोष









