सिविल सर्विस-डे 2025: मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजे गए 18 अधिकारी-कर्मचारी, भोपाल में CM मोहन यादव ने किया सम्मानित

Chief Minister Excellence Award, Civil Service Day, CM Mohan Yadav, Bhopal
X
सिविल सर्विस-डे 2025: मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजे गए 18 अधिकारी-कर्मचारी, भोपाल में CM मोहन यादव ने किया सम्मानित।
Civil Service Day 2025: मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार (21 अप्रैल) को सिविल सर्विस-डे पर 18 अधिकारी-कर्मचारियों को 'मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार' से सम्मानित किया।

Civil Service Day 2025: मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार (21 अप्रैल) को सिविल सर्विस-डे पर 18 अधिकारी-कर्मचारियों को 'मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार' से नवाजा। सीएम मोहन यादव ने भोपाल की प्रशासन अकादमी में आयोजित समारोह के दौरान सिविल सेवकों को यह पुरस्कार दिए। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शासन व्यवस्था में लोकसेवकों के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा, चंद्रगुप्त मौर्य को महान शासक बनाने वाले चाणक्य थे। चाणक्य ने ही चंद्रगुप्त मौर्य प्रशासनिक क्षमता की संभावनाएं तलाशी और उन्हें तराशकर महान कुशल शासक बनाया। एक उदाहरण 2,200 साल पुराना है, लेकिन आज भी हमारे लोक सेवक शासन की व्यवस्था की प्रमुख कड़ी हैं।

CS ने बताए सरदार पटेल के 3 मूल मंत्र
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रेरक भाषण को याद करते हुए कहा, उन्होंने सिविल सेवकों के लिए तीन प्रमुख मूल्य बताए थे। इनमें गरिमा, अखंडता और समर्पण शामिल हैं। सीएस अनुराग जैन ने कहा, राजनेता एक विजन देते हैं, लेकिन इसे एक्सक्यूट करने की जिम्मेदारी लोकसेवक ही की है।

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजे गए यह अधिकारी-कर्मचारी

  • माधव प्रसाद पटेल, माध्यमिक विद्यालय शिक्षक, लिल्होरिया, दमोह
  • हरीश दुबे, माध्यमिक विद्यालय शिक्षक, बम्होरी, भिंड
  • अनिल पोरिया, प्राथमिक विद्यालय शिक्षक, पथरिया, दमोह
  • विक्रम सिंह, प्राचार्य, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, भोपाल
  • मनोज चौधरी, माध्यमिक विद्यालय शिक्षक, टिकरी
  • प्रो. उषा खेड़कर, सहायक प्राचार्य, इंदौर
  • डॉ. इंदिरा वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, खरगोन
  • अदिति गर्ग (IAS), सीईओ, आयुष्मान अभियान के दौरान एक दिन में 1 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड पंजीकृत किए
  • पवन मोहन ठाकुर (IAS), पूर्व आयुक्त, नगरीय प्रशासन विभाग
  • संजय कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपीपीटीसीएल)
  • अमित तिवारी, पूर्व अध्यक्ष, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, इंदौर
  • रितेश जैन, वाणिज्यिक कर अधिकारी
  • मयंक शंकर मिश्रा, एमपी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल
  • दिव्यांश सिंह, सीईओ, स्मार्ट सिटी, इंदौर
  • गजेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य
  • अंकित जैन, मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव व अन्य।

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार क्या है?
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार अधिकारी कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिए जाते हैं। विभाग स्तर पर ऐसे अधिकारी कर्मचारियों के नाम प्रपोज किए जाते हैं। चयन समिति विभिन्न मानकों के अनुसार उनका चयन करती है। इसमें पिछले दो वर्ष की परफारमेंस का आंकलन किया जाता है। इस वर्ष 18 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को सीएम उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story