Bhopal News: केमिकल डिवाइस के साथ भोपाल के आरोपी चढ़े उत्तराखंड पुलिस के हत्थे, हो रही थी करोड़ों में डील

Chemical Device Art Copy
X
Chemical Device Art Copy
पुलिस को बरामद हुए डिवाइस को अब भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई भेजा गया है। अब तक की जांच में यह मालूम चला है कि इस डिवाइस में केमिकल हैं।

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले आपराधिक प्रवृति के युवक उत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। युवकों पर आरोप है कि इन दोनों को केमिकल डिवाइस के साथ पकड़ा गया है। जब्त हुए डिवाइस को मुंबई स्थित केंद्र पर जांच के लिए भेजा गया है।

पूर्व आयकर आयुक्त का फ्लैट किराए पर
उत्तराखंड पुलिस ने भोपाल के युवकों के अलावा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के रहने वाले अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार यह सभी आरोपी डिवाइस बेचने के लिए देहरादून आए हुए थे। आरोपियों ने यहां एक पूर्व आयकर आयुक्त के फ्लैट को किराए पर भी ले रखा था। आरोपियों की इस प्लानिंग पर पुलिस को भनक लग गई।

डिवाइस में केमिकल
पुलिस को बरामद हुए डिवाइस को अब भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई भेजा गया है। अब तक की जांच में यह मालूम चला है कि इस डिवाइस में केमिकल हैं, परन्तु रेडियोएक्टिव पदार्थ नहीं है। इस डिवाइस को बेचने के लिए करोड़ों की डील की योजना आरोपियों के द्वारा की जा रही थी।

आरोपियों की पहचान
उत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़े भोपाल के आरोपी युवकों की पहचान जैद अली निवासी जहांगीराबाद थाना इलाका और अभिषेक जैन निवासी कोलार थाना इलाके का रहना वाला है। इन आरोपियों के साथ सहारनपुर यूपी का आरोपी तरबेज आलम, आरोपी सुमित पाठक निवासी आगरा और सरवर हुसैन निवासी नई दिल्ली के रूप में की गई है। देहरादून के राजपुर थाना पुलिस की ओर से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story