Logo
MP POLITICS BHOPAL: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर जाने वाले नेताओं की संख्या बढ़ रही है। सोमवार, 20 मई को कांग्रेस स्टेट वार रूम के सह-प्रमुख रहे अलमास सलीम ने अपना इस्तीफा दे दिया।  

MP POLITICS BHOPAL: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को एक और झटका लगा है। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर जाने वाले उसके नेताओं की संख्या बढ़ रही है।  लंबे समय से कांग्रेस स्टेट वार रूम के सह-प्रमुख रहे अलमास सलीम ने अपना इस्तीफा मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दिया है।

मोहभंग
कांग्रेस नेता रहे अलमास सलीम ने अपने इस्तीफे में उनके साथ दुर्वव्यहार का आरोप लगाया है। सलीम ने अपने इस्तीफे में अपने पिता के द्वारा पार्टी हित में किए गए कार्यें का उल्लेख करते हुए उनके साथ हाल ही में हुए दुर्वव्हार की बात कही है। अलमास सलीम ने कहा कि उनका अब कांग्रेस से मोहभंग हो गया है।

सेवा-समर्पण
अल्मास सलीम ने अपने त्यागपत्र में लिखा कि औपचारिक रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भीतर अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कांग्रेस स्टेट वाररूम के सह-प्रमुख के पद से भी त्याग इस्तीफा दे दिया। लिखा कि चार दशकों से मेरा परिवार पार्टी के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहा है, मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मेरे पिता और मैंने जो पार्टी के लिए सेवा-समर्पण से काम किया है उसका हमें ये परिणाम मिलेगा।

गहरी प्रतिबद्धता
अलमास सलीम ने लिखा कि जिस तरह से मेरे और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ जो दुर्वह्वर हुआ है, उससे मेरा उत्साह काफी कम हो गया है। अपने पिता की विरासत का सम्मान करने की मेरी गहरी प्रतिबद्धता के बावजूद, पार्टी के लोकतांत्रिक ढांचे एवं मौजूदा समय में पार्टी के मुख्य पदाधिकारियों के रवैये से मेरा मोहभंग हो गया है।

अपमानजनक भाषा
सलीम ने आगे लिखा कि जिस तरह से, महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग एवं मुस्लिम समाज की अपेक्षा एवं उन्हें सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करना बहुत चिंताजनक है, जो अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गया है। इसलिए, मैं एवं मेरे जैसे ज़मीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ हुए इस दुर्ववर से हताश होकर मैं अपना इस्तीफा सौंप राहा हूं। अलमास सलीम ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को अपना त्याग पत्र लिखा है। 

5379487