यमुनानगर में युवती से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर होटल में दिया वारदात को अंजाम, पुलिस कर रही जांच  

A girl was raped in Yamunanagar.
X
यमुनानगर में युवती से दुष्कर्म। 
यमुनानगर में युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

यमुनानगर: सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

शादी समारोह में हुई थी आरोपी से मुलाकात

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शादीपुर में अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में गई हुई थी, जहां पर उसकी मुलाकात रायपुर कॉलोनी निवासी सागर के साथ हुई। इसके बाद आरोपी उससे फोन पर बातचीत करने लगा। युवती ने बताया कि एक दिन आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी से मिलने के लिए गई तो आरोपी उसे एक होटल में लेकर गया, जहां आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शादी करने से किया इनकार

पीड़िता ने बताया कि एक बार दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे शादी का झांसा देता रहा और फिर से होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story