यमुनानगर में नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी ने रास्ते में पकड़कर दिया वारदात को अंजाम, जान से मारने की दी धमकी  

Minor raped in Yamunanagar.
X
यमुनानगर में नाबालिग से दुष्कर्म। 
हरियाणा के यमुनानगर में नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

यमुनानगर: नाबालिग लड़की ने एक युवक पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने व मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छह पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने का दावा कर रही है।

रास्ते से पकड़कर किया दुष्कर्म

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रादौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव का ही अशोक कुमार उसे काफी दिनों से पीछा कर परेशान कर रहा था। उसने बदनामी के डर से इस बारे में किसी को नहीं बताया। पीड़िता ने बताया कि चार अक्टूबर को सुबह साढ़े छह बजे वह किसी काम से घर के बाहर गई थी। इस दौरान आरोपी अशोक कुमार ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

जान से मारने की दी धमकी

पीड़िता ने बताया कि जब आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की तो उसने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। उसने घर जाकर घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ चार व छह पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story