यमुनानगर में कष्ट निवारण समिति बैठक: मंत्री कृष्ण बेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- बाप-बेटे ने पार्टी को डुबोया

Yamunanagar News
X
बैठक में मंत्री कृष्ण बेदी।
Yamunanagar News: यमुनागर में आज मंत्री कृष्ण बेदी ने लघु सचिवालय में बैठक की है। मीटिंग में लोगों की समस्याओं को सुना। बेदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है।

Yamunanagar News: यमुनानगर में आज यानी 25 नवंबर सोमवार को मंत्री कृष्ण बेदी कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में कृष्ण बेदी ने लोगों की समस्याओं को सुना है। मीडिया से बात करते हुए मंत्री कृष्ण बेदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब तक अपने नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं कर पाई है। भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्‌डा दोनों ने कांग्रेस को डुबो दिया है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में केवल घोटाले किए हैं।

कांग्रेस ने सीनियर नेताओं को बाहर किया- बेदी

मीडिया से बात करते हुए बेदी ने कहा कि जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाकर कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब दिया है। कांग्रेस हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ती है। बेदी ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं होने वाले हैं, क्योंकि वह भाजपा के सीनियर लीडर हैं। कांग्रेस अपने राजकुमार को बचाने के लिए पहले ही कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी, कैप्टन अजय यादव दूसरे वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से बाहर कर चुकी है।

Also Read: हरियाणा कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष कौन, भूपेंद्र हुड्डा के बाद इस विधायक की दावेदारी मजबूत, 24 को हो सकता है ऐलान

कुमारी सैलजा ने पार्टी में अपमान सहा- बेदी

कांग्रेस पार्टी में कुमारी शैलजा को अपमान का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस के शासन में लोगों को केवल नुकसान हुआ है। सड़को और पार्को की हालत बहुत खराब थी। कांग्रेस के राज में आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आज कांग्रेस हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की मुख्य वजह है कि बीजेपी ने लोगों के लिए काम किया है। पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नायब सैनी की विकासात्मक नीतियों पर लोगों ने अपनाया है।

Also Read: कुरुक्षेत्र का अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव, चंडीगढ़ में सीएम सैनी ने की घोषणा, बोले- 18 दिन तक चलेगा कार्यक्रम

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story