यमुनानगर में युवक से धोखाधड़ी: विदेश भेजने के नाम पर आरोपी ने हड़पे चार लाख रुपए, वापस मांगने पर मिली धमकी

A case has been registered in the fraud case involving a youth.
X
युवक से धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज। 
यमुनानगर में युवक से विदेश भेजने के नाम पर आरोपी ने 4 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

यमुनानगर: विदेश भेजने के नाम पर जुड्डा जाट्टान निवासी रणजीत सिंह से चार लाख रुपए हड़प लिए गए। आरोप गांव बसातियांवाला निवासी जस्सी संधू पर लगाया गया। रणजीत सिंह अपने लड़के शंटी को रोजगार के लिए विदेश भेजना चाहता था। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

बेटे को विदेश भेजना चाहता था पीड़ित

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव जुड्डा जाट्टान निवासी रणजीत सिंह का बेटा शंटी पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में था। इस दौरान उसे पता चला कि गांव बसातियांवाला निवासी जस्सी संधू युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। इसके बाद वह अपने लड़के शंटी के साथ जस्सी संधू से मिला। आरोपी ने उसके लड़के को जल्द विदेश भेजकर काम दिलवाने का झांसा दिया। आरोपी ने उसके लड़के को विदेश भेजने के नाम पर चार लाख रुपए का खर्च आने की बात कही। वह आरोपी की बातों में आ गया। उसने आरोपी को अपने लड़के के दस्तावेज व चार लाख रुपए दे दिए।

पैसे वापस मांगे तो दी धमकी

पीड़ित रणजीत सिंह ने बताया कि काफी दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी ने उसके लड़के को विदेश नहीं भेजा। जब उसने इस बारे आरोपी से बात की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story