यमुना नदी में डूबे युवक का मिला शव: 3 दिन पहले नहाने गया था मृतक, गहरे पानी में जाने से हुई मौत 

File photo of Mohit, the youth who drowned in Yamuna river and police taking action during post-mort
X
यमुना नदी में डूबे युवक मोहित का फाइल फोटो व पोस्टमार्टम के दौरान कार्रवाई करती पुलिस। 
यमुनानगर में यमुना नदी में तीन दिन पहले डूबे युवक का शव शनिवार को गांव कलेसर के पास नदी में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

यमुनानगर: दोस्तों के साथ तीन दिन पहले हथिनीकुंड बैराज के नजदीक खारा पावर हाउस के पास यमुना नदी में दोस्तों के साथ नहाते समय एक युवक नदी में डूब गया। नदी में डूबे युवक का तीन दिन बाद शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के दोस्तों के बयान दर्ज किए।

12वीं कक्षा का छात्र था मृतक

जानकारी अनुसार गांव धनौरा निवासी मोहित 12वीं कक्षा का छात्र था। वह 26 नवंबर को दोपहर के समय अपने दोस्तों के साथ हथिनीकुंड बैराज (Hathinikund Barrage) पर घूमने गया था। दोपहर के समय मोहित अपने चार अन्य दोस्तों के साथ खारा पावर हाउस के नजदीक यमुना नदी में नहाने लगा। मोहित को तैरना नहीं आता था और वह नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ नहा रहे दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसे नदी से निकालने का प्रयास किया। मगर वह गहरे पानी में चला गया और उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में मोहित की तलाश शुरू की।

गांव कलेसर के पास तैरता मिला शव

तीन दिन पहले नदी में डूबे युवक का शव गांव कलेसर के नजदीक यमुना नदी (Yamuna River) में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में जांच कर रहे थाना प्रताप नगर के जांच अधिकारी नवतेज सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मृतक के दोस्तों व परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story