यमुनानगर में नाबालिग से कुकर्म का प्रयास: घर बुलाकर करना चाहा गलत काम, शोर मचाने पर भागा आरोपी  

Case registered for attempting to rape a minor.
X
नाबालिग से कुकर्म के प्रयास में केस दर्ज। 
हरियाणा के यमुनानगर में युवक ने नाबालिग के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। नाबालिग के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

यमुनानगर: जठलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने 11 वर्षीय लड़के के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। आरोपी युवक ने नाबालिग को घर बुलाकर उसके साथ गलत काम करना चाहा। नाबालिग ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित बच्चे के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

बहाने से घर बुलाया नाबालिग

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जठलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच अक्टूबर को शाम चार बजे उसका 11 वर्षीय लड़का घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले सौरभ नामक युवक ने उसके लड़के को किसी बहाने से अपने घर बुला लिया। इसके बाद आरोपी ने नशे की हालत में उसके लड़के के कपड़े उतार दिए और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। उसके लड़के ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी वहां से भाग गया।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

बच्चे का शोर सुनकर लोगों ने इस बारे में परिजनों को सूचित किया। बच्चे के परिजनों ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी सौरभ के खिलाफ 18 व छह पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित बच्चे के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story