A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

गोहाना/सोनीपत: बरोदा रोड स्थित हुकम चंद मंडी के पीछे तंबाकू के गोदाम में सीरा तैयार करने के लिए बनाए गए टैंक में दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई। रस्सी टूटने से बाल्टी टैंक में गिर गए थी। बाल्टी निकालने के लिए एक श्रमिक सीढ़ी लगाकर टैंक में उतरा तो वह दम घुटने से बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे निकालने के लिए बाद में दो लोग अलग-अलग टैंक में उतरे और वे भी बेहोश होकर गिर पड़े। टैंक में गैस बनी हुई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ। तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर दीवार को तोड़ा, जिसके बाद तीनों के शवों को निकाला गया। शहर थाना गोहाना पुलिस जांच कर रही है।

गोदाम में अंडरग्राउंड बनाया हुआ था टैंक

शहर में रहने वाले पंकज गर्ग ने हुकम चंद मंडी की पिछली तरफ और एफसीआइ के गोदाम के बीच की गली में गुप्ता तंबाकू कंपनी के नाम से गोदाम बना रखा है। गोदाम में अंडरग्राउंड टैंक बनाया हुआ है, जहां पर तंबाकू में डालने के लिए गुड़ से सीरा तैयार किया जाता है। टैंक में वेंटीलेशन की जगह नहीं थी। वीरवार दोपहर लगभग 12 बजे गोदाम में उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद के गांव आटा के अरुण व ओमपाल और अन्य श्रमिक काम कर रहे थे। इसी दौरान टैंक से सीरा निकाला जा रहा था। अचानक रस्सी टूटने से बाल्टी टैंक में जा गिरी। श्रमिक सीढ़ी लगाकर टैंक से बाल्टी निकालने लगे। अरुण सीढ़ी लगाकर बाल्टी निकालने के लिए टैंक में उतरा।

टैंक में बनी गैस के कारण हुई मौत

टैंक में गैस बनी हुई थी, जिसके कारण टैंक में उतरा अरुण बेहोश होकर गिर पड़ा। बाहर खड़े ओमपाल और अन्य ने आवाज दी तो अरुण की तरफ से जवाब नहीं आया। इसके बाद ओमपाल उसे निकालने के लिए टैंक में उतरा तो वह भी बेहोश होकर गिर पड़ा। इसी दौरान लोगों की वहां भीड़ लग गई। गांधी नगर का सतीश कुमार टैंक में से ओमपाल व अरुण को निकालने के लिए उतरा तो वह भी अंदर ही रह गया। इसके बाद भीड़ से मीनाक्षी कालोनी जसमीर रस्सी बांधकर टैंक में उतरा तो उसका भी दम घुटने लगा। उसने आवाज दी तो उसे बाहर खींच लिया गया।

दीवार तोड़कर निकाले शव

सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी को मौके पर लाया गया। जीआरपी चौकी प्रभारी बलवान सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने शहर थाना गोहाना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अग्निशमन केंद्र की टीम को बुलाया। जेसीबी से गोदाम और टैंक की दीवार तोड़ी गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने तीनों लोगों को टैंक से निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। शहर थाना गोहाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।