सीएम सैनी का कांग्रेस पर हमला: 10 साल हुड्डा ने खर्ची-पर्ची वाली सरकार चलाई और गरीबों के घर जलाए, हमने जो कहा, वही किया

CM Saini
X
हरियाणा में 4 जनवरी से पहले होगी निकाय चुनाव की घोषणा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक बार फिर भूपेंद्र हुुड्डा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि किसानों की जमीनें लूटने और गरीबों के घर जलाने वाले आज हमसे हिसाब मांग रहे हैं।

रोहतक। कलानौर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रेनू डाबला का नामांकन करवाने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस पर हमलावर रहे। सीएम ने कहा की भाजपा ने अपने 10 साल के शासनकाल में वहीं किया, जो जनता से कहा। बिना खर्ची पर्ची के योग्यता के आधार पर 120000 युवाओं को पक्की नौकरी दी। हुड्डा ने 10 साल खर्ची पर्ची की सरकार चलाई तथा गरीबों के घर जलवाए। सत्ता से बाहर हुए तो अपने भर्ती रोकों गैंग का एक्टिव कर दिया, ताकि युवाओं को मिलने वाली नौकरियों में बाधा उत्पन्न की जा सके। इसलिए प्रदेश की जनता आठ अक्टूबर को प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का निर्णय ले चुकी है।

Rothak
रोहतक। कलानौर से भाजपा उम्मीदवार रेनू डाबला सीएम नायब सैनी के साथ अपना नामांकन जमा करवाते हुए।
भ्रम और भ्रष्टाचार फैलाना कांग्रेस की नीयत व नीति

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हर वर्ग परेशान था। जनता में भ्रम फैलाना व भ्रष्टाचार कर जनता को लूटना हमेशा से कांग्रेस की नीयत व नीति रही है। कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में भूपेंद्र हुड्डा ने एक परिवार को खुश रखने के लिए कोडियो के भाव किसानों की जमीन छीनकर दामाद को दी। उनकी सरकार में बिना खर्ची पर्ची के नौकरी मिलना तो दूर एक ट्रांसफर तक भी संभव नहीं थी। अब फिर उसी खेल को नए सिरे से शुरू करने के लिए जनता में फ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली के युवराज ने देश-विदेश व हरियाणा के युवराज ने प्रदेश में इसे फैलाने की जिम्मेदारी ली हुई है।

मिर्चपुर को भी करें याद

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दलितो, सुवाओं, किसानों व कर्मचारियों के हित की बात करने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपने 10 साल के शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। योग्यता की अनदेखी कर खर्ची पर्ची से नौकरी देने वाले भूपेंद्र हुड्डा व कांग्रेस ने हर वर्ग का शोषण किया। मिर्चपुर में गरीबों के घर जलाकर अमन व शांति से रहने वाले समाज में जात-पात की खाई पैदा की। विकास में क्षेत्रवाद के नाम पर भेदभाव किया। 10 साल के अपने राज में प्रदेश को पीछे धकलने वाले आज हमसे तो हिसाब मांग रहे हैं, परंतु अपना हिसाब नहीं देना चाहते। हमसे सवाल पूछते हैं पर हमारे सवालों का जवाब नहीं देते। झूठ से जनता में भ्रम फैलाकर सत्ता हथियाना ही उनका मकसद है, परंतु जनता इस बार उनके बहकावे में नहीं आने वाली। आठ अक्टूबर को कांग्रेस का सफूड़ा साफ हो जाएगा और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

जो हम कहते हैं, उसे पूरा करते हैं

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जनता से जो वादे किए, उन्हें अपने 10 साल के शासनकाल में पूरा किया। हमने गरीबों को रहने के लिए घर और महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर दिया। बिना भेदभाव प्रदेश का विकास किया और बिना खर्ची पर्ची युवाओं को नौकरियां दी। किसान सम्मान निधि देने के साथ सभी फसलें एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा देश का एकमात्र व पहला राज्य है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसलों का किसानों को उचित मुआवजा मिलना शुरू हुआ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story