रेवाड़ी में बोले मोहन लाल बड़ौली: कांग्रेस का एजेंडा प्रदेश को लूटना, भाजपा का मिशन हरियाणा की तरक्की करना 

Honoring BJP State President Mohan Lal Baroli during the program.
X
कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को सम्मानित करते हुए। 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपसी लड़ाई में उलझी कांग्रेस का प्रदेश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है।

रेवाड़ी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपसी लड़ाई में उलझी कांग्रेस का प्रदेश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस का एजेंडा सत्ता पर काबिज होकर भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देना है, जबकि भाजपा प्रदेश के विकास के मिशन पर कार्य कर रही है। विधानसभा चुनाव में हरियाणा के मतदाता कांग्रेस को झूठ बोलने की सजा भी देंगे और तीसरी बार सीएम सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार भी बनाएंगे। पंडित मोहन लाल बड़ौली बुधवार को रेवाड़ी में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से हरियाणा में कमल खिलेगा और नायब सैनी मुख्यमंत्री बनेंगे। नायब सरकार गरीब, युवा, महिला और किसान हित में अनेकों काम कर रही है। हर गरीब को घर, फ्री बिजली, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, आष्युमान और चिरायु कार्ड योजना के तहत फ्री में इलाज और राशन देने का काम भाजपा सरकार कर रही है। कार्यकर्ता नायब सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं और मतदाताओं को भाजपा के प्रति प्रेरित करें।

प्रदेश में समान रूप से किया विकास

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार 10 वर्षों से हरियाणा के लोगों की सेवा कर रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी समान रूप से 90 की 90 विधानसभाओं में कार्य करा रहे हैं। पूरे देश में हरियाणा ऐसा पहला राज्य बना है जहां के किसानों की सभी फसलें सरकार एमएसपी पर खरीद रही है। भाजपा सरकार ने 1 लाख 45 हजार से अधिक युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरियां दी है। 1 लाख 20 हजार अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करने का काम किया है।

हर वर्ग की तरक्की करना सरकार का मिशन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हर वर्ग को खुशहाल करने के विजन के साथ कार्य कर रहे हैं। नायब सरकार से हरियाणा का हर वर्ग खुश है और हरियाणा का माहौल भाजपामय बनता जा रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश की ऐसी कोई पंचायत नहीं है जिसको एक करोड़ से अधिक विकास राशि ना मिली हो। भाजपा के कार्यकर्ता हर विधानसभा में कमल का फूल खिलाने के मिशन को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

भाजपा उम्मीदवार जीतेगा राज्यसभा सीट

पंडित मोहन लाल ने कहा कि कांग्रेस की फितरत झूठ बोलने की रही है। लोकसभा चुनाव में 5 सीटें जीतकर कांग्रेस खुश हो रही है, वह झूठ का नतीजा है। काठ की हांडी एक बार चढ़ती है, इस बार विधानसभा चुनाव में जनता 2014, 2019 की तरह ही कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी। राज्यसभा की सीट के लिए हो रहे चुनाव पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हमारे पास पूर्ण रूप से बहुमत है और राज्यसभा का चुनाव भाजपा का उम्मीदवार ही जीतेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story