Logo
गुना में पार्लर सीखने गई युवती से रेप का सनसनीखेज मामला। महिला ने पति से कई बार दुष्कर्म कराया, पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया।

Guna Rape Case: मध्यप्रदेश। गुना में महिला से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, 22 वर्षीय युवती जिस महिला के यहां पार्लर का काम सीखने जाती थी, उसी महिला के पति से उससे रेप किया। शनिवार शाम युवती की शिकयत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

पीड़िता के अनुसार, वह गुलाबगंज में रहने वाली यास्मीन खान के यहां पार्लर का काम सीखने जाती थी। उसके पति का नाम शरीफ खान है। अक्सर वो भी पार्लर में रहता था। एक दिन उसने युवती के साथ बलात्कार किया और किसी को सच बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

काम के बहाने घर बुलाती थी यास्मीन
युवती ने यह भी बताया कि, चार महीने पहले यास्मीन ने उसे काम के बहाने घर बुलाया था। घर में यास्मीन नहीं थी लेकिन उसका पति शरीफ खान मौजूद था। युवती यास्मीन का इन्तजार कर रही थी तभी शरीफ ने उसके साथ रेप किया। डर के कारण युवती ने अपने घर वालों को भी कुछ नहीं बताया।

यास्मीन देती थी गेट पर पहरा
जब युवती ने सबकुछ यास्मीन को बताया तो उसने बात को नजरअंदाज करने के लिए कहा। इसके बाद लगातार यास्मीन उसे अपने घर बुलाती और धमका कर पति के साथ कमरे में भेज देती। जब कमरे में उसका पति युवती के साथ रेप करता तो वो बाहर पहरा देती।

तीनों के खिलाफ केस दर्ज
शनिवार को भी युवती को यास्मीन ने घर बुलाया था। यहां शरीफ और उसका भाई दोनों मौजूद थे। शरीफ ने रेप की कोशिश की तो पीड़िता ने उसे धक्का दिया। इसके बाद हाथापाई हुई और शरीफ को चोट आ गई। पीड़िता के परिजन भी यास्मीन के घर पहुंचे तो शरीफ खान भागने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शरीफ, उसजे भाई मुवीन और यास्मीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

7