मध्यप्रदेश। एमपी की 123 नगर परिषदों में एल्डरमैन की नियुक्तियां की गई है। जानकारी के अनुसार, 25 जिलों के मनोनीत पार्षदों के नाम की घोषणा लंबे समय से चल रहे मंथन के बाद जारी हुई। इन पार्षदों का कार्यकाल वर्तमान परिषद के कार्यकाल या आगामी आदेश तक जारी रहेगा। हर नगर परिषद में अधिकतम 4 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर कहा कि, 'मध्यप्रदेश के 169 नगरीय निकायों में नव-नियुक्त एल्डरमैन साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी को शहरों के समग्र विकास, सुशासन और जन-भागीदारी को बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुझे विश्वास है कि ‘विकसित मध्यप्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आप सभी अपनी ऊर्जा, अनुभव और समर्पण से अपने-अपने नगरों में प्रगति के नये आयाम जोड़ेंगे। नागरिकों की अपेक्षाओं पर शत प्रतिशत खरा उतरेंगे।'
मध्यप्रदेश के 169 नगरीय निकायों में नव-नियुक्त एल्डरमैन साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी को शहरों के समग्र विकास, सुशासन और जन-भागीदारी को बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 29, 2026
मुझे विश्वास है कि ‘विकसित मध्यप्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आप सभी अपनी…
इन जिलों की लिस्ट हुई जारी
नर्मदापुरम, मंदसौर, सागर, झाबुआ, बालाघाट, देवास, कटनी, बुरहानपुर, रीवा, धार, हरदा, शहडोल, छिंदवाड़ा, नीमच, डिंडोरी, मऊगंज, पांढुर्णा, बड़वानी, उमरिया, खरगोन, सिवनी, रतलाम, बैतूल, नरसिंहपुर, आलीराजपुर जिले की लिस्ट जारी हुई है। फिलहाल चंबल और बुंदेलखंड की लिस्ट होल्ड की गई है। कई निकायों में नियुक्ति को लेकर सहमति नहीं बन पाई है।
देखिए सूची

































