पानीपत में दुल्हन लापता: विवाह के महज 50 दिन बाद अचानक ससुराल से हो गई गायब, पति ने किए चौंका देने वाले खुलासे

Bride Missing in Panipat
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Bride missing in Panipat: पानीपत में शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन लापता हो गई। पति ने महिला के माता-पिता पर अपनी पत्नी की गुमशुदगी का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bride missing in Panipat: पानीपत में एक दुल्हन शादी के केवल 50 दिन बाद एक दुल्हन अचानक घर से लापता हो गई। दुल्हन के पति का कहना है कि उसकी पत्नी के लापता होने के पीछे उसके ही माता-पिता का हाथ है। पति ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी है। फिलहाल पुलिस ने पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरु कर दी है।

दोनों ने की कोर्ट मैरिज

जानकारी के मुताबिक, लापता महिला की पहचान नेहा के रूप में हुई है। नेहा के पति का नाम राहुल है, वह आरके पुरम का रहने वाला है। 5 सितंबर 2024 को नेहा और राहुल ने कोर्ट मैरिज की थी। लड़की के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ है।

राहुल ने बताया 25 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे नेहा घर से अचानक लापता हो गई। राहुल का कहना है कि नेहा के बारे में आस-पड़ोस और जान पहचान के लोगों से पूछा, लेकिन वह नहीं मिली, जिसके बाद उसने नेहा के लापता होने की सूचना पुलिस से कर दी।

Also Read: करनाल में मर्डर, प्रेम प्रसंग के चलते लड़की वालों ने कर दी युवक की हत्या, परिवार वालों ने लगाए ये गंभीर आरोप

शादी से नाखुश थे दुल्हन के परिजन

पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताया कि वो और नेहा एक ही कंपनी में काम करते थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन नेहा के माता-पिता खुश नहीं थे। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली, इसके बाद नेहा राहुल के साथ उसके घर पर रहने लगी। राहुल का कहना है कि नेहा के माता- पिता उसे धमकाया करते थे, उसे वापस घर आने के लिए कहा करते थे।

राहुल ने बताया कि उसकी पत्नी के लापता होने से कुछ दिन पहले नेहा के परिवार में किसी की मृत्यु हो गई थी, जिसकी सूचना देने नेहा का भांजा सुमित उनके घर आया था, जिसके बाद से ही नेहा परेशान रहने लगी थी, उसके कुछ दिन बाद नेहा लापता हो गई,जब इस बारे राहुल ने नेहा के माता-पिता से पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। राहुल का कहना है कि उसकी पत्नी नेहा डेढ़ महीने प्रेग्नेंट भी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story