A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Youth Committed Suicide: कुरुक्षेत्र के मिर्जापुर में नरवाना ब्रांच नहर से एक युवक का शव मिला है। कहा जा रहा है कि यह शव गोताखोर मिला था जिसके बाद गोताखोरों के टीम ने शव को नहर से निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान लुखी निवासी 35 वर्षीय शिंगारा सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिंगारा ऑटो चलाता था। कुछ दिन पहले ही उसका इटली का वर्क परमिट पर वीजा लगा था।

नहर के पास परिजनों को मिला था ऑटो

इस घटना के बाद मृतक के भाई चरणजीत सिंह ने बताया कि उसके छोटा भाई शिंगारा सिंह अचानक ही लापता हो गया था। तीन दिन पहले लुखी में नहर के पास से उसका ऑटो मिला था। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी।

आशंका जताई गई थी की उसके भाई ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी होगी, क्योंकि वह विदेश में काम नहीं करना चाहता था और इस बात को लेकर वह परेशान था। तभी से पुलिस और परिजन नहर में उसकी तलाश कर रहे थे और पुलिस ने गोताखोर प्रगट को भी इस घटना की जानकारी दी थी।

कई दिनों से परेशान था मृतक

चरणजीत सिंह ने आगे बताते हुए कहा कि उसके भाई ने खुद ही इटली जाने के फाइल लगाई थी। उसका इटली का वर्क परमिट पर वीजा भी लग गया था, लेकिन विदेश जाने के नाम से वह डर रहा था। उसने विदेश जाने से मना भी कर दिया था। इस कारण वह 2-3 दिन से परेशान चल रहा था।

Also Read: महिला व युवक ने की आत्महत्या, होटल के कमरे में लगाया फांसी का फंदा

नहर में बहता हुआ मिला शव

वहीं, गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उनको ज्योतिसर के पास नहर में एक शव के बहने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत मिर्जापुर पुल के पास अपनी टीम के साथ पहुंचे। उनकी टीम ने शव को नहर से निकाल कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और साथ ही परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी।