हरियाणा में ऑनर किलिंग: बेटी की लव मैरिज से नाराज था परिवार, एक साल बाद शहर आते ही दामाद को तलवार से काटा

Yamunanagar honor killing
X
हरियाणा में ऑनर किलिंग
हरियाणा के यमुनानगर में लड़की की लव मैरिज से नाराज परिजनों ने दामाद की हत्या कर दी। दोनों शादी के एक साल बाद शहर में आए थे।

Yamunanagar Honor Killing: हरियाणा के यमुनानगर में नाराज लड़की के परिजनों द्वारा दामाद की हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, युवती ने एक साल पहले लव मैरिज की थी। जिससे लड़की के परिजन नाराज थे। लड़की लव मैरिज के एक साल बाद अपने पति के साथ शहर में वापस आई थी। दोनों एक साल तक शहर से बाहर रह रहे थे। दोनों बीती रात ही अपने दोस्तों के साथ शहर में शादी में शामिल होने के लिए आए थे।

लव मैरिज से नाराज थे लड़की के परिजन

जानकारी के अनुसार, यमुनानगर निवासी अभिषेक और रिशु एक दूसरे से प्रेम करते थे और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में दोनों करीब एक साल पहले घर से भाग कर शादी कर ली। इसके बाद दोनों यमुनानगर से दूर जीरकपुर में रह रहे थे। युवती ने 2 महीने पहले ही एक बेटे को जन्म दिया।

शादी के एक साल बाद आए थे शहर

दोनों एक साल बाद अपने दोस्तों के साथ 21 अप्रैल को ही एक शादी में शामिल होने के लिए यमुनानगर आए थे। इस बात की जानकारी लड़की के घर वालों को लग गई। दोनों के शहर में आते ही बाइक सवार युवकों ने अभिषेक और उसके दोस्तों पर चाकू व तलवारों से हमला कर दिया। इस हमले में अभिषेक की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

तलवारों और चाकू से किया हमला

अभिषेक और उसके दोस्तों पर बाइकों पर सवार करीब छह युवक तलवारों और चाकूओं से हमला करके फरार हो गए। इसके बाद खून से लथपथ अभिषेक को उसके दोस्त ने अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story