Logo
election banner
Haryana Travel Destinations:दिल्ली के पास हरियाणा में घूमने की कई जगह मौजूद हैं। अगर आप हिस्ट्री लवर हैं, तो हरियाणा के सफर के दौरान आपको इन शानदार जगहों पर जरूर घूमना चाहिए।

Haryana Travel Destinations: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग घूमने के बेहद शौकीन होते हैं। सर्दी हो, गर्मी हो या बरसात का मौसम... किसी न किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बना ही लेते हैं। चूंकि सर्दी का मौसम चल रहा है और आप अपने आसपास ही किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां सर्दियों की छुट्टियों का मजा दोगुना हो जाए, तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको हरियाणा की ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी खूबसूरती और इतिहास आपको बेहद पसंद आएगा। 

ये तो सभी को पता है कि हरियाणा बहुत सारी ऐतिहसिक घटनाओं का गवाह रह चुका है। महाभारत और पानीपत की फेमस लड़ाइयां भी हरियाणा की धरती पर ही लड़ी गयी थी। तो आज हम आपको हरियाणा में घूमने की कुछ बेस्ट जगहों के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिये जानते हैं...

अग्रोहा धाम मंदिर

अग्रोहा धाम मंदिर हरियाणा के बेस्ट जगहों में से एक है। ये आपके घूमने के लिए के लिए बहुत ही खास है। यह मंदिर महाराज अग्रसेन और मां लक्ष्मी को समर्पित है। अग्रोहा धाम मंदिर का निर्माण साल 1976 में हुआ था, जो हरियाणा के हिसार में स्थित है। हरियाणा का सफर करते समय अग्रोहा धाम मंदिर का दर्शन जरूर करें।

करनाल लेक

हरियाणा में घूमने के लिए करनाल लेक अच्छी और एक सुंदर जगह है। करनाल झील का नाम हरियाणा के फेमस जगहों में से एक है। इस लेक के बारे में कहा ये जाता है कि महाभारत के समय में अंगराज कर्ण ने इस करनाल झील का निर्माण करवाया था।

जल महल

हरियाणा में स्थित जल महल आपको एक बार तो जरूर करना चाहिए। बता दें कि ये जल महल हरियाणा के नारनौल में मौजूद है। यह जल महल 11 एकड़ में फैली हुई है। इस जल महल का निर्माण पानीपत के दूसरे युद्ध के बाद हुआ था। जिसका निर्माण शाह कुली खान ने किया था।

गूजरी महल

गूजरी महल का निर्माण फिरोज शाह तुगलक के द्वारा किया गया था गया था। इस गूजरी महल को भी ताज महल की तरह ही प्रेम की निशानी के तौर पर बनवाया गया और ये महल फिरोज शाह तुगलक द्वारा अपनी प्रेमिका गूजरी की याद में बनवाया गया। गूजरी महल हरियाणा के हिसार में स्थित है, जिसमें दीवान-ए-आम और बारादरी भवन भी मौजूद हैं।

महम की बावड़ी

हरियाणा के महम की बावड़ी को मुगल काल का विरासत माना जाता है। शाहजहां के शासनकाल में निर्मित महम की बावड़ी की लम्बाई लगभग दो सौ फीट और चौड़ाई नब्बे फीट है। इस बावड़ी में पहुंचने के लिए 108 सीढ़ियां बनी हुई है। ये बावड़ी हरियाणा के रोहतक में स्थित है। 

jindal steel
5379487