Rain Havoc in Haryana: हरियाणा में आंधी-बिजली से 2 लोगों को मौत, फसलों को भी भारी नुकसान, जानें बारिश को लेकर भविष्यवाणी

Farmers grains got wet due to rain in Haryana
X
हरियाणा में बारिश से किसानों का अनाज भीगा।
Haryana Rain: हरियाणा में पिछले 24 घंटे में हुई तेज बारिश और आंधी तूफान के चलते किसानों को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। इसके अलावा मौसम खराब होने के चलते दो लोगों की मौत भी हो गई।

Haryana Rain Alert: हरियाणा में बीते कुछ दिनों से मौसम में काफी तेजी से बदलाव हुआ है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत मिली, लेकिन काफी नुकसान भी हुआ। दरअसल, प्रदेश की अनाज मंडियों में किसानों की गेहूं की फसल रखी हुई, जो बारिश के चलते पूरी तरह से भीग गए। इसके अलावा तेज आंधी-तूफान और आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत भी हो गई। बता दें कि बीते गुरुवार को जींद, भिवानी, चरखी दादरी, सिरसा और फतेहाबाद समेत कई जिलों में बारिश हुई। इसके अलावा जींद, कैथल और सोनीपत में ओलावृष्टि भी देखने को मिली।

फतेहाबाद और रेवाड़ी में दो लोगों की मौत
10 अप्रैल को तेज बारिश के साथ आसमानी बिजली भी गिरी, जिसके चलते फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद के नांगला गांव में मां-बेटी के ऊपर आसमानी बिजली गिर गई। इसमें राधा नाम की महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी 13 वर्षीय बेटी संजना गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि वे दोनों गेहूं के फसल की कटाई के बाद घर लौट रही थी। वहीं, रेवाड़ी के धारूहेड़ा में तेज आंधी के चलते एक युवक के ऊपर यूनिपोल गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी (Rain Alert Haryana)
हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह का रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है। उसके बाद लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि 12 अप्रैल को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से कुरुक्षेत्र, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, फरीदाबाद, पलवल, कैथल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद और हिसार में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मंडियों में भीगा हजारों क्विंटल अनाज
प्रदेश के जिलों की अनाज मंडियों में बारिश के चलते किसानों के अनाज भीग गए। चरखी दादरी की मंडी में हजारों क्विंटल अनाज खराब मौसम के बीच पड़ा हुआ है। बीते गुरुवार की रात को आंधी के साथ बारिश होने से मंडी में रखे गेहूं और सरसों की बोरियां गीली हो गईं। इस दौरान बहुत से किसान अनाज को पानी से बचाते हुए नजर आए। बारिश के बाद लोग अनाज की बोरियों और ढेर से पानी को बाहर निकालते दिखाई दिए। बता दें कि मौजूदा समय में प्रदेश की मंडियों में गेहूं और सरसों की खरीद हो रही है, जिसके चलते बड़ी मात्रा में अनाज मंडियों में पहुंचा रहा है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में नहीं बढ़ेगी रजिस्ट्री की दर : मुख्यमंत्री ने रोका कलेक्टर रेट संशोधन, पुरानी दरें ही रहेंगी लागू

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story