Weather Alert: ठंड का असर होने लगा गायब, 2 डिग्री गिरा पारा, कल से बादल छाने की संभावना

Farmer harvesting mustard in the field
X
खेत में सरसों की कटाई करते हुए किसान। 
हरियाणा में मार्च में मौसम में बार-बार परिवर्तन आ रहा है। कभी आसमान साफ होते ही तेज धूप निकलती है, तो कभी सूर्य घने बादलों में समा जाता है। 13 मार्च से बादल छा सकते हैं।

Haryana: मार्च में मौसम में बार-बार परिवर्तन आ रहा है। कभी आसमान साफ होते ही तेज धूप निकलती है, तो कभी सूर्य घने बादलों में समा जाता है। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 13 मार्च से कमजोर विक्षोभ की सक्रियता से आसमान में बादल छा सकते हैं। सप्ताह के अंत तक मौसम इसी तरह का बना रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में एक बार फिर वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

गर्मी की आहट के साथ चलने लगे पंखे

गत वर्ष मार्च के पहले सप्ताह में ही सर्दी का स्थान गर्म मौसम ने ले लिया था। अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पास जाने से लोगों ने पंखे चलाने शुरू कर दिए थे। इस बार पहला सप्ताह ठंडा रहा। तापमान 28 डिग्री से नीचे रहा। प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि के बाद एक बार सर्दी का असर बढ़ गया था। अब ठंड का असर लगभग खत्म होने लगा है। सुबह के समय हल्की ठंड जरूर महसूस होती है। दिन में मौसम साफ रहने के बाद लोगों को गर्मी का अहसास होना शुरू हो जाता है। दोपहर के समय पंखे चलने शुरू हो गए है। रात को हल्की ठंड का असर भी बना हुआ है, जिसके जल्द खत्म होने की संभावना है।

कल से मौसम में बदलाव की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर विक्षोभ की सक्रियता के चलते 13 मार्च से आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं। वीरवार को आसमान साफ रहने के बाद दो-तीन दिन तक बादल छाए रह सकते हैं, परंतु इस दौरान बरसात की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग का मानना है कि आसमान में बादल छाने के बाद दिन के तापमान में कमी आ सकती है, लेकिन रात का तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। इस समय खेतों में किसान फसल कटाई के कार्य में लगे हुए हैं। कुछ दिन तक मौसम साफ रहता है, तो उसका किसानों को फायदा मिलेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story