A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Husband Committed Suicide: करनाल में एक युवक ने पत्नी की मौत के बाद सुसाइड कर लिया। उसकी पत्नी कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। वहां पर पत्नी की उपचार के दौरान ही मौत हो गई। जिसके बाद से युवक परेशान हो गया और उसी मेडिकल कॉलेज की छठी मंजिल से नीचे कूद गया। मृतक युवक के परिवार में पत्नी की मां और उसकी बहन पर सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान आशु ( उम्र 25)  पानीपत निवासी के रूप की गई है। बताया जा रहा है की ‌‌‌ वह एक युवक धागा फैक्ट्री में काम करता था।

बुखार के कारण हुई पत्नी की मौत

मृतक युवक की बहन जिसका नाम नीलम है उसने बताया कि उसकी भाई की 6 महीने पहले ही पानीपत की रहने वाली काजल से शादी हुई थी। तीन दिन पहले काजल को अचानक बुखार आया था। जिसके बाद उसे पानीपत के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। काजल गर्भवती थी और बुखार के कारण उसका मिसकैरेज भी हो गया

इस कारण पानीपत के अस्पताल में ही उसका ऑपरेशन हुआ, लेकिन इस ऑपरेशन के बाद भी उसकी ब्लीडिंग नहीं रूकी। इसके बाद उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, लेकिन आज, मंगलवार सुबह 3 बजे की उसकी मौत हो
गई।

पत्नी की मां ने पति को उकसाया

नीलम का कहना है कि उसके भाई को पत्नी बहन और मां ने उसे उकसाया। मां और बहन ने उसके भाई आशु से कहा कि अब तक तो तेरी पत्नी काजल नहीं रही। अब तु जिंदा रहकर क्या भी क्या करेगा, अब तू भी जाकर मर जा। जिसके बाद उसका भाई मेडिकल कॉलेज की छठी मंजिल पर चढ़ गया और वहां से कुद गया। जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई।

Also Read: बेटा बना दरिंदा: पानीपत में मां की हत्या कर मौके से हुआ फरार, आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस कर रही है जांच

वहीं, सिविल लाइन थाना के एसएचओ ने बताया कि इस घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस इस मामले के भी पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।