A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रतिया/फतेहाबाद: क्षेत्र के गांव मीराना में बुधवार देर शाम को एक तेज गति से आ रहे ट्राला चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से स्कूटी पर सवार गांव बलियाला निवासी दो बच्चों को जोरदार टक्कर दे मारी। हादसे में स्कूटी पर सवार दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गंभीर अवस्था में हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान देर रात दोनों बच्चों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो बालकों की मौत के बाद गांव बलियाला में सन्नाटा पसर गया। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस टीम हिसार के निजी अस्पताल में पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने वीरवार को दोनों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
निजी स्कूल में 10वीं कक्षा के थे छात्र
मृतक जतिन के पिता राजीव रतिया में लकड़ी का काम करते हैं तथा विश्वजीत के दादा केसर सिंह गांव बलियाला के पूर्व सरपंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार गांव बलियाला निवासी 14 वर्षीय जतिन और उसका दोस्त 13 वर्षीय विश्वजीत रतिया के एक निजी स्कूलों में दसवीं कक्षा में पढ़ते थे। बुधवार को दोनों दोस्त स्कूल गए थे और उसके बाद शाम को ट्यूशन लगाने के बाद रतिया में लकड़ी का काम करने वाले जतिन के पिता राजीव के पास चले गए। उसके बाद दोनों शाम को रतिया से स्कूटी पर सवार होकर गांव के लिए निकल पड़े।
गांव मिराना के पास हुआ हादसा, दोनों बच्चों की हुई मौत
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि जब दोनों बच्चे गांव मिराना के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे लापरवाही से तेज गति से ट्राला चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और कुछ फीट तक घसीटता हुआ ले गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी और तुरंत युवकों को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन गम्भीर हालत के चलते दोनों को रेफर कर दिया गया। बुधवार रात दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव और रतिया में शोक की लहर व्याप्त है। परिजन अभी हिसार में पोस्टमार्टम व पुलिस कार्रवाई में जुटे हुए हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर ट्राला चालक की तलाश शुरू कर दी।
