haribhoomi hindi news
हरियाणा के रेवाड़ी में गर्मी से राहत पाने के लिए जोहड़ में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Rewari: कसोला गांव में शुक्रवार सुबह दौड़ लगाने के बाद गर्मी से राहत पाने के लिए जोहड़ में नहाने के लिए उतरे 17 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक के साथियों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकला। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गर्मी के कारण जोहड़ में नहाने उतरा था मृतक

गांव के कुछ युवक सुबह के समय दौड़ लगाने का अभ्यास करते हैं। संदीप भी युवकों के साथ सुबह के समय दौड़ लगाने के लिए घर से गया था। दौड़ लगाने के बाद अन्य युवकों के साथ संदीप भी गांव के जोहड़ में नहाने के लिए उतर गया। जोहड़ की गहराई अधिक होने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया। उसके साथियों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से करीब 2 घंटे में उसे जोहड़ से बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। माता-पिता के इकलौते बेटे की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

नहाते समय बरवाला ब्रांच नहर में युवक डूबा, नहीं लगा सुराग

जींद के गांव गुरथली के निकट बरवाला ब्रांच नहर में नहाते समय एक युवक डूब गया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया, लेकिन नहर में डूबे युवक का कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल नहर पर लगातार नजर रखी जा रही है। धरौदी रोड नरवाना निवासी बंटी अपने दोस्तों के साथ गांव गुरथली के निकट बरवाला ब्रांच नहर में नहाने गया हुआ था। नहाते समय वह नहर के तेज बहाव में बह गया। अन्य नहा रहे युवकों ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वे नाकाम रहे। पुलिस मामले में युवक की तलाश कर रही है।

7