Rohtak Lok Sabha Seat: हार-जीत में निर्णायक होगी आधी आबादी, कुल मतदाताओं में 47.06 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी

Women standing in queue to vote showing their voter cards. File photo
X
मतदान करने के लिए कतार में खड़ी महिलाएं अपना वोटर कार्ड दिखाते हुए। फाईल फोटो। 
रोहतक लोकसभा चुनाव में आधी आबादी प्रत्याशियों की हार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। रोहतक लोकसभा क्षेत्र की नौ विधानसभा सीटों पर 47.06 प्रतिशत महिला मतदाता हैं।

तपस्वी शर्मा, झज्जर: रोहतक लोकसभा चुनाव में आधी आबादी प्रत्याशियों की हार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी इसे बखूबी समझ रहे है और महिला वोटरों को साधने में जुट गए है। रोहतक लोकसभा क्षेत्र की नौ विधानसभा सीटों पर 877215 महिला वोटर है। जो कुल मतदाता संख्या 1864021 का 47.06 प्रतिशत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला विधेयक लागू करके महिलाओं के उत्साह को दोगुना किया। हालांकि यह आरक्षण इस चुनाव में लागू नहीं होगा। फिर भी अपना मत बनवाने के लिए महिलाएं आगे आ रही है। अभी तक के मतदाताओं की संख्या में इजाफा होगा, क्योंकि 26 अप्रैल तक लोग अपना नया वोट बनवा सकते हैं।

कुल मतदाताओं में 47.06 प्रतिशत महिलाओं की भागेदारी

रोहतक लोकसभा क्षेत्र में नौ विधानसभा सीटें है। जिसमें झज्जर, बेरी, बादली, बहादुरगढ़, कोसली, रोहतक, कलानौर, महम, गढ़ी सांपला किलोई शामिल हैं। झज्जर विधानसभा में कुल मतदाता 187562 है, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 89308 है। बेरी विधानसभा में कुल मतदाता 182169 है, जिनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 84928 है। वहीं बहादुरगढ़ विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 237832 है, जिनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 110719 है। इसके अलावा बादली विधानसभा में कुल मतदाता 186805 है, जिनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 88178 है। कोसली विधानसभा में कुल मतदाता 246432 है, जिनमें से 117654 महिला मतदाता है।

रोहतक में महिला मतदाताओं की संख्या

रोहतक विधान सभा में कुल मतदाता 196787 है, जिनमें से महिला मतदाता 95014 है। महम विधानसभा में कुल मतदाता 195340 हैं, जिनमें से महिला मतदाता 90719 है। कलानौर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 212643 है, जिनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 99411 है। इसके अलावा गढ़ी सांपला कलोई में कुल मतदाताओं की संख्या 218451 हैं, जिनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 101284 है। रोहतक लोकसभा की कुल मतदाताओं की संख्या में 47.06 प्रतिशत आधी आबादी के मत है। कुल मिलाकर यह कहना भी अतिश्योक्ति नहीं होगा की प्रत्याशी की हार-जीत में आधी आबादी अहम भूमिका निभाएंगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story