A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Haryana Lok Sabha Elections: हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच चुका है। सभी दलों के प्रत्याशी जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इन सबके बीच रोहतक लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अरविंद शर्मा खासे परेशान हैं। उनका आरोप है कि कांग्रेस ने उनके नाम वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है ताकि लोग गुमराह होकर उनकी बजाय दूसरे प्रत्याशी को वोट दे दें।
रोहतक में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे हरियाणा में प्रचार किया था कि अरविंद शर्मा नाम वाले लोगों को ढूंढो। इसके बाद हिसार और भिवानी में मिल गए। उन्होंने कहा कि अरविंद के नाम वाले दो उम्मीदवारों का नामांकन भी इन कांग्रेसियों ने भरवा दिए है ताकि किसी भी तरह इस चुनाव को भ्रमित कर दें। उन्होंने कहा कि यह इसलिए किया गया क्योंकि उन्हें डर लग रहा है। यह पार्टी साजिश और चालाकियां कर रहे हैं। इनके और भी कई तरह के षड्यंत्र सामने आएंगे।
कांग्रेस को सिर्फ पावर चाहिए- अरविंद शर्मा
उन्होंने आगे कहा कि वह सोशल मीडिया का चुनाव लड़ रहे हैं, लोगों का चुनाव नहीं लड़ रहे। अपने सोशल मीडिया यह पर अपने मन की कुछ भी कह देते हैं। इनको कुछ नहीं करना, इन्हें सिर्फ ताकत चाहिए और वह इस पावर का इस्तेमाल भ्रष्टाचार, लोगों को लूटने और परिवारवाद में करेंगे।
पर्ची खर्ची को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज
उन्होंने कहा कि इंसान की असली जमा-पूंजी बेटा-बेटी होते हैं। अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर एक कामयाब इंसान बनाएं। वहीं, उन्होंने कांग्रेस सरकार पर पर्ची खर्ची का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। कहा कि पहले अगर कोई फार्म भरता और उसका लेटर आ जाता था तो वह उस लेटर की कई कॉपियां निकलवाता था और नौकरी पाने के लिए कई कर्मचारियों घूमना पड़ता था।
Also Read: हरियाणा कांग्रेस ने सुधारी भूल, किरण चौधरी और कर्नल रोहित को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में किया शामिल
उन्होंने दावा किया राज्य की जनता मन बना चुकी है की तीसरी बार भी मोदी को देश का पीएम बनाकर लाल किले से मोदी ही झंडा फहराएंगे। सांसद ने कहा कि हरियाणा की जनता सीधे 152 डी से संत कबीर कुटीर जाना चाहती है, ना की दिल्ली से होकर जाना चाहती है।
