A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Yamunanagar: जिले में पिछले कई दिन से आसमान से बरस रही आग की तपिश और मौसम में बन रही उमस से टमाटर का लाल रंग बदरंग होने लगा है, जिससे किसान चिंतित हो उठे हैं। कारण बताया जा रहा है कि गर्मी की तपिश बढ़ने से दिनों-दिन तापमान बढ़ रहा है। जिसकी वजह से टमाटर की फसल गलने लगी है। इससे किसानों को अपनी तैयार की हुई फसल के बर्बाद होने की आशंका सताने लगी है। उधर, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसल में रात्रि के समय सिंचाई करने की सलाह दी।

10 हजार हेक्टेयर भूमि में लहलहा रही टमाटर की फसल

आंकड़ों के मुताबिक जिले में इस बार करीब दस हजार हेक्टेयर भूमि में टमाटर की फसल लहलहा रही है। अधिकांश खेतों में फसल की आवक भी शुरु हो चुकी है। मगर पिछले कुछ दिन से पड़ रही तेज गर्मी से टमाटर की फसल गलने लगी है। जिससे किसानों के माथे पर पसीने की लकीरें साफ दिखाई देने लगी हैं। उधर, सब्जी उत्पादक किसान मंशाराम, बिट्टू, राजपाल, प्रदीप कुमार व जसपाल आदि का कहना है कि इस बार उन्हें टमाटर के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद थी। मगर पिछले कई दिन से पड़ रही भीष्ण गर्मी से उनकी टमाटर की फसल गलने लगी है, जिससे उन्हें प्रति एकड़ हजारों में नुक्सान होने की उम्मीद है।

टमाटर की फसल में तपती गर्मी में न करें सिंचाई

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. विजय पाल सहारनपुर ने बताया कि बढ़ती गर्मी में टमाटर की फसल में दिन के समय सिंचाई नहीं करनी चाहिए। फसल में सिंचाई शाम अथवा सुबह के वक्त ही करें। क्योंकि गर्मी में सिंचाई करने से भूमि का तापमान बढ़ा हुआ होता है और ऐसे में सिंचाई करने से पानी गर्म हो जाता है। जिसमें फसल गलने की संभावना बन जाती है। इसलिए किसानों को चाहिए कि वह टमाटर की फसल में दिन के समय सिंचाई हरगिज नहीं करें।