Logo
election banner
हरियाणा के जींद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती किया गया। बाद में उसका गर्भपात करवा दिया, जिससे नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। सूचना के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जीजा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Jind: सदर थाना सफीदों इलाके में जीजा द्वारा नाबलिग साली को अपनी हवस का शिकार बनाया गया। जीजा की हवस का शिकार बनी नाबालिग गर्भवती हो गई, जिसका गर्भपात करवाने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित जीजा के खिलाफ यौन शोषण करने, गर्भपात करवाने, चार पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी जीजा को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

छह माह से बहन के पास रहती थी पीड़िता

सदर इलाका सफीदों ईट भट्ठे पर कार्य करने वाली दूसरे राज्य की नाबालिग लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले छह माह से अपनी बहन के पास ईट भट्ठे पर रह रही है। लगभग तीन माह पहले रात को झुग्गी में उसके जीजा चम्पानगर बिहार निवासी दुर्गा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब भी उसे मौका मिला, वह उसके साथ दुष्कर्म करता, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। इसके बारे में उसने अपनी बहन तथा जीजा को बताया। 13 मार्च को पेट में दर्द होने पर उसे दवाई दी गई, जिसके बाद उसे खून आना शुरू हो गया। हालत खराब होने पर उसे नागरिक अस्पताल सफीदों लाया गया। उसके जीजा ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सदर थाना सफीदों पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुर्गा के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात करवाने, चार पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पहले शादी का दिया झांसा, दुष्कर्म करने के बाद किया इनकार

यमुनानगर के फरकपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2016 में रोहित के पिता बीरबल व उसकी मां सलोचना उसके घर रिश्ता लेकर आए। आरोपियों ने कहा कि कुछ दिन बाद वह उन दोनों की शादी कर देंगे। उसके पिता ने आरोपियों को हां कर दी। इसके बाद आरोपी फिर से उसके घर आए। आरोपियों ने उसके पिता को उसे रोहित के साथ बाहर घुमने की इजाजत देने को कहा। जिस पर उसके पिता ने हां कर दी। इसके बाद आरोपी उसे कभी हरिद्वार तो कभी अन्य स्थानों पर घुमाने के लिए लेकर गया। जहां आरोपी ने उसे कहा कि उनकी जल्द ही शादी हो जाएगी और उसे अपनी बातों में उलझा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी उसके घर आकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। परेशान होकर पीड़ित युवती ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

5379487