Logo
election banner
Nigerian House Raided: हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर- 46 के एक मकान में छिपे नाइजीरियन के यहां जब पुलिस रेड करने पहुंची। पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही नाइजीरियन फरार हो चुके थे।

Nigerian House Raided: हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर- 46 के एक मकान में छिपे नाइजीरियन के यहां जब पुलिस रेड करने पहुंची। पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही नाइजीरियन फरार हो चुके थे। नाइजीरियन ने यहां एक मकान किराए पर लिया हुआ था। इस मकान के आसपास रहने वाले लोगों को नाइजीरियन की हरकतों पर शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। कहा जा रहा है कि नाइजीरियन नशीले पदार्थों का सेवन करते थे और साथ ही उसे तैयार भी करते थे। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने सेक्टर-46 पुलिस चौकी में नाइजीरियन की सूचना दी।

पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मकान पर छापा मारा,  लेकिन पुलिस उस मकान में नाइजीरियन नहीं मिले। आशंका जताई गई है कि नाइजीरियन को पुलिस के आने की खबर मिल गई थी, जिस कारण वह वहां पहले ही फरार हो गए थे। पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है और मकान मालिक से भी पूछताछ की गई है। फिलहाल, नाइजीरियन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Also Read: बेखौफ हुड़दंगबाजों ने गवर्मेंट कॉलोनी में मचाया उत्पात: शराब के नशे में बाइक सवार युवकों ने 3 बार बरसाई ईंट, कॉलोनी के लोग सहमे

कुरुक्षेत्र में मिले अफीम के पौधे

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने अभियान हुआ है। इसी कड़ी में जिला पुलिस ने गुमथला गढू गांव से अफीम के पौधे बरामद किए, जिस गांव में पुलिस चौकी है। पुलिस ने गुमथला गढू में शीशा सिंह के बाड़े से अफीम के 606 पौधे बरामद किए, जिनका वजन 29.6 किलोग्राम मिला। नशा तस्कर शीशा राम ने अफीम के कुल 606 पौधे लगा रखे थे, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। अपराध अन्वेषण शाखा-दो प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह, हवलदार लखन सिंह, ललित कुमार, महेश कुमार, विजय कुमार और गाड़ी चालक दिनेश कुमार की टीम पुलिस चौकी गुमथला गढू के सामने मौजूद थी।

5379487