A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Fatehabad: जांडली गांव में एक कोबरा सांप का कहर देखने को मिला। कोबरा सांप ईंटों के ढेर के पीछे छुपा हुआ था। जैसे ही एक परिवार की नजर सांप पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। यह सांप काफी लंबा था। परिवार ने स्नैकमेन पवन जोगपाल को फोन किया और उससे सांप को पकड़ने का आग्रह किया। सूचना मिलते ही पवन जोगपाल गांव जांडली पहुंचा और ईंटों के ढेर से कोबरा सांप का रेस्कयू शुरू किया। इस दौरान स्नैकमेन को सांप ने काट लिया, जिसके बाद भी सांप को रेस्क्यू कर जंगन में छोड़ा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
ईंटों से बाहर निकालते समय पवन जोगपाल को डसा
जानकारी अनुसार ईंटों के ढेर में कोबरा सांप छुपा हुआ था। सांप को रेस्क्यू करने पहुंचे स्नैकमेन पवन जोगपाल ने जब ईंटों को हटाया तो उसे सांप दिखाई दिया। उसने अपनी स्टिक से सांप को बाहर निकाला। तभी रेस्कयू के दौरान कोबरा सांप ने अचानक पवन जोगपाल पर हमला कर दिया और घुटने पर काट लिया। सांप के काटने के बाद भी पवन जोगपाल ने कड़ी मशक्त से कोबरा का रेस्कयू किया और कोबरा को कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ दिया। उसके तुरंत बाद स्नैकमेन पवन जोगपाल ने सरकारी अस्पताल में जाकर अपना इलाज करवाया। पवन की हालत ठीक बताई जा रही है।
काफी बड़ा व फुर्तीला था कोबरा
पवन जोगपाल ने बताया कि गांव जांडली खुर्द से स्नेक रेस्क्यू करते समय यह हादसा हुआ। सांप काफी बड़े आकर का था और बहुत ही फुर्तीला था। वो रेस्क्यू करते समय बहुत ही तेजी के साथ सामने आया और उसने घुटने पर काट लिया। फिर वह बिना देरी किए सीधा अस्पताल पहुंचा और वहां से इलाज करवाया। एक दिन रहने के बाद अस्पताल से छुट्टी लेकर फिर सेवा में लग गया। कभी भी स्नेक बाइट हो तो जिला अस्पताल जाए। वहीं से इलाज करवाए ताकि किसी प्रकार का कोई नुकसान ना हो।
