Padyatra Against Drugs in Chandigarh: इन दिनों हरियाणा और पंजाब के बीच पानी के बंटवारे का मुद्दा गहराता जा रहा है। इस बीच आज (शनिवार) चंड़ीगढ़ में नशा मुक्ति कार्यक्रम में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। सीएम भगवंत मान और नायब सिंह सैनी ने मंच तो साझा किया, लेकिन बैठे एक-दूसरे से दूर। मतलब, पानी विवाद के चलते दोनों के बीच दूरियां बरकरार रहीं।
बता दें कि नशा मुक्ति कार्यक्रम चंड़ीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के नेतृत्व में शुरू किया गया है। इस मौके पर राज्यपाल के नेतृत्व में सचिवालय से सेक्टर 17 तिरंगा अर्बन पार्क से नशे के खिलाफ पदयात्रा भी निकाली गई। इस पदयात्रा में नगर निगम प्रशासन समिति सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों के अलावा स्कूल के स्टूडेंट्स भी शामिल हुए।
यह एक सामूहिक संकल्प है- सीएम सैनी
कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा किआज नशा मुक्त चंडीगढ़ के इस अभियान में भाग लेना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं इस खूबसूरत शहर में उपस्थित आप सभी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं। मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक सामूहिक संकल्प है जिसे हम सभी ने अपने समाज को नशे की लत से मुक्त कराने के लिए लिया है। सीएम सैनी ने कहा कि हमने यह संकल्प हमारी युवा पीढ़ी का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने और एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए मिलकर लिया है।
मिलते रहेंगे, तो जिंदा रहेंगे- भगवंत मान
दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिना सीएम सैनी का नाम लिए कहा कि इश्क करना, सबका पैदाइशी हक है, क्यों ना इस बार वतन की सरजमीं को महबूब बना लिया जाए। भगवंत मान ने कहा कि लोग कहते हैं कि जिंदा रहे तो फिर मिलेंगे, लेकिन मेरा कहना है कि मिलते रहेंगे, तो जिंदा रहेंगे।
मान ने कहा कि किसी को अगर कोई सलाह लेनी है, तो जब चाहे मिल ले। हमारे दरवाजे खुले हैं। पंजाब के राज्यपाल गुलाब सिंह कटारिया के दरवाजे खुले हैं, हरियाणा के राज्यपाल के दरवाजे खुले हैं। इस दौरान मंच पर बैठे हरियाणा के सीएम का नाम भगवंत मान ने नहीं लिया।
Also Read: विपुल गोयल ने पंजाब सरकार को दिया करारा जवाब, बोले- पानी के मुद्दे पर राजनीति बंद कर दें
बल्ला घुमाओ नशा भगाओ- गुलाबचंद कटारिया
कार्यक्रम में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने 'बल्ला घुमाओ नशा भगाओ' का नारा लगवाया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्यपाल और चंडीगढ़-पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियानों की भी तारीफ की। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह लोग नशे के खिलाफ इतने सख्त हैं कि लोगों का मकान तक गिरवा रहे हैं। 31 में तक नशा मुक्त अभियान सफल किया जाएगा।।
Also Read: हरियाणा में स्टूडेंट्स दूर करेंगे पहचान पत्र की गलतियां, जानिए क्या है सरकार का प्लान
(Edited by: Usha Parewa)