Logo
election banner
हरियाणा के करनाल से सीएम नायब सिंह सैनी विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे है। इसके लिए भाजपा ने अधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। मनोहर लाल ने विधायक पद से इस्तीफा देकर इस सीट को रिक्त किया था। 25 मई को लोकसभा के साथ इस सीट पर विधानसभा का चुनाव भी होगा।

योगेंद्र शर्मा, हरियाणा: पूर्व सीएम मनोहरलाल की सीट पर उनकी घोषणा के अनुसार सियासी विरासत अब वर्तमान सीएम नायब सैनी संभालने जा रहे हैं। इसका आधिकारिक ऐलान भाजपा हाईकमान की ओर से कर दिया गया है। हालांकि वर्तमान सीएम नायब सैनी के सियासी गुरु मनोहरलाल ने हरियाणा विधानसभा के अंदर विशेष सत्र (विश्वासमत हासिल करने के लिए)  के दौरान करनाल सीट से अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी थी। अब नायब सैनी विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

मनोहर लाल ने इस्तीफा देकर सबको था चौंकाया

करनाल सीट से विधायक बने औऱ बाद में बतौर सीएम प्रभार संभाल रहे पूर्व सीएम मनोहरलाल ने जहां पहले सीएम पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया, वहीं विधानसभा के स्पेशल सत्र के दौरान अपने विधायक पद से भी इस्तीफा दिए जाने की घोषणा हरियाणा विधानसभा के अंदर की थी। इसके साथ ही उन्होंने एक कदम आगे बढ़ाते हुए साफ कर दिया था कि उनकी विरासत अर्थात सीएम सिटी ही रहेगा और नायब सैनी उनके शिष्य वहां की कमान संभालेंगे। अर्थात कुरुक्षेत्र सीट से सांसद नायब सैनी को करनाल से उपचुनाव लड़ाने की घोषणा की थी।

25 मई को लोकसभा के साथ विधानसभा की होगी वोटिंग

भाजपा की ओर से आधिकारिक घोषणा करते हुए नायब सैनी को चुनाव लड़ाने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही 25 मई को विधानसभा सीट के लिए भी वोटिंग होगी और नायब सैनी सीएम यहां से उम्मीदवार होंगे। उधर, लोकसभा करनाल से नायब सैनी के सियासी गुरु पूर्व सीएम अपने लाव लश्कर के साथ करनाल लोकसभा सीट पर भाग्य आजमाने उतरे हुए हैं। वैसे, फिलहाल नायब सैनी बतौर प्रदेशाध्यक्ष भी भाजपा की कमान संभाले हुए हैं। उपचुनाव में बतौर प्रत्याशी नायब सैनी के नाम को लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

पहली अग्नि परीक्षा होगी सैनी की

लोकसभा करनाल और विधानसभा करनाल में नायब सैनी की प्रतिष्ठा दांव पर होगी, क्योंकि पहली बार वे बतौर सीएम इस सीट पर उपचुनाव में उतरने जा रहे हैं। उनके सियासी गुरु मनोहरलाल लोकसभा सीट पर भाग्य आजमाने उतरे हैं। मनोहरलाल करनाल सीट से करनाल के लोगों को दो बार चुनाव जिताकर भेजा था, वे 2014 और उसके बाद 2019 में भी चुनाव जीते थे। वैसे, पूर्व सीएम जीत भी रिकार्ड मतों से दर्ज करा चुके थे।

5379487