CM Race Start in Haryana: हरियाणा सीएम पद पर अनिल विज की दावेदारी बरकरार, नायब सैनी बोले- वे कुछ भी बोल सकते हैं, लेकिन...

Haryana Politics
X
नायब सिंह सैनी।
Haryana Politics: नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बात करते हुए, अनिल विज के सीएम दावे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Haryana Politics: आज बुधवार 9 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली दोनो दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बात की है। प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करते हुए सैनी ने प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया है। इसके साथ ही सैनी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर भी प्रहार किया है।

जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, प्रदेश में इस प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में ऐसी नीतियां और योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ गरीब व्यक्ति को भी मिल रहा है, किसान को भी मिल रहा है, युवा को भी मिल रहा है और महिलाओं को भी मिल रहा है। इसकी मुख्य वजह प्रधानमंत्री मोदी जी की लोकप्रियता का परिणाम है।

संसदीय बोर्ड का आदेश मान्य होगा- सैनी

मीडिया से बात करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा, आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है। आप पार्टी कांग्रेस से भी आगे है। आप और कांग्रेस पार्टी दोनों सीट बंटवारे के मुद्दे पर भी लड़े हैं, आप और कांग्रेस में एक सी समझ है। नायब सिंह सैनी ने कहा, कि कांग्रेस भ्रष्ट पार्टी है और आप उससे भी ज्यादा भ्रष्ट है, दोनों पार्टियां एक दूसरे के अनुरूप है।

Also Read: जुलाना से विनेश... गढ़ी किलोई से हुड्डा जीते, यहां जानें हरियाणा के 10 हॉट सीटों का हाल

हरियाणा में अनिल विज के सीएम पद पर दावे के सवाल पर नायब सिंह सैनी ने कहा, मेरी जो ड्यूटी थी वो मेरे लिए पूरी तरह से है। प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा,यह हमारा संसदीय बोर्ड तय करेगा। विधायक दल अपना नेता चुनेगा या किसे चुनेगा ये उस पर सीएम सैनी ने कहा, हमारे यहां 'किंतु-परंतु' नहीं होता संसदीय बोर्ड का जो आदेश देगा वो मान्य होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story