Logo
महम के बाज़ारो में चल रहे अतिक्रमण अभियान से दुकानदार हो रहे है आक्रोशित, तो वहीं नगरपालिका कर्मचारी दुकानदारों से कर रहे सहयोग की अपील। 

रोज़मर्रा के जीवन में आम जनता को अतिक्रमण की मार का लगातार सामना करना पड़ रहा है इस वजह से कई बार लागों को भारी मुश्किलों से गुज़रना पड़ता है जिस कारण रोहतक के जिले के महम में नगरपालिका ने 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' चलाया और यह अभियान वीरवार को भी जारी रहा। जानकारी के मुताबिक यह अभियान नगरपालिका सचिव नवीन नांदल के निर्देश पर सैनेट्री इंस्पेक्टर ब्रह्मजीत सिंह के नेतृत्व में चलाया गया है और अभी तक दौरान तीन ट्रॉली सामान जब्त किया गया है। 

 नवीन नांदल ने किया अभियान जारी रखने का फैसला 
 
दुकानदारों की बढ़ती मनमानी को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका सचिव नवीन नांदल ने जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा जब तक दुकानदार अपना सामान बाहर रखेंगे। इसके साथ ही ये भी बताया गया कि तब तक इसी प्रकार कार्रवाई की जाती रहेगी और सामान भी जब्त किया जाएगा। कुछ तस्वीरों में सामने आया कि बाहर रखे सामान से न सिर्फ अतिक्रमण हो रहा है बल्कि आने जाने वालों को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

सैनेट्री इंस्पेक्टर ब्रह्मजीत सिंह ने कई बाज़ारो में अभियान चलाने की जानकारी

बढ़ते अतिक्रमण को ध्यान में रखते हुए सैनेट्री इंस्पेक्टर ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि कई बाज़ारों में चलाया गया है जानते हैं किन-किन जगह पर चलाया रहा है यह अभियान:- 

  • पुराना बस स्टैंड, 
  • पालिका बाजार, 
  • थाना रोड, 
  • काठमंडी स्थित आयरन मार्केट

जानकारी के मुताबिक काठमंडी स्थित आयरन मार्केट में इस अभियान के दौरान नगरपालिका कर्मचारियों और कुछ दुकानदारों के बीच कहासुनी भी देखने को मिली साथ ही दुकानदारों ने इस बाज़ा को निजी बताया। कुछ दुकानदारों का मानना है कि उनका अतिक्रमण करना सही है और इसके लिए उन्हे कोई पछतावा नहीं है। लेकिन इसके साथ ही सैनेट्री इंस्पेक्टर ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने इस बाजार के बीच में जो ईंटें लगाई हुई हैं, वे नगरपालिका द्वारा ही लगाई गई हैं और इसलिए यह बाजार अब नगरपालिका के अधीन आता है। जिस वजह से दुकानदारों को उनका फैसला मानना पड़ेगा अन्यथा वो कार्यवाही करेंगें।

काठमंडी के दुकानदारों से इंस्पेक्टर ने की अपील 

इस दौरान इंस्पेक्टर ब्रह्मजीत सिंह का कहना है कि उन्होंने काठमंडी के दुकानदारों से अपील की है कि बाज़ार के सभी दुकानदार 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' में हमारा सहयोग दें और साथ बाजार को खुला रखने का कष्ट करें ताकि किसी भी ग्राहक और वाहनों को आवाजाही में परेशानी सामना न करना पड़े।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

5379487