शादी में दिया संदेश: छोरा हो या छोरी, सबका वोट जरूरी, लोगों को किया जागरूक

Newly married couple and their family members motivating them to vote at a wedding ceremony
X
शादी समारोह में मतदान के लिए प्रेरित करते हुए नवविवाहित जोड़ा व साथ में परिजन।
सोनीपत में चुनाव तहसीलदार राजेंद्र सिंह ने अपने बेटों के शादी के रिसेप्शन में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को मतदान जरूर करने के लिए प्रेरित किया।

Sonipat: छोरा हो या छोरी, सबका वोट जरूरी। हमारी वोट, हमारी ताकत। भूल नहीं दोहराएंगें, वोट जरूर बनवाएंगें। इस तरह के स्लोगन लिए दो दूल्हे और उनकी दूल्हन अपनी ही शादी की रिसेप्शन में लोगों को जागरूक कर रही थी। लोकतंत्र के लिए जरूरी संदेश देने वाला ये शादी समारोह सोनीपत में हुआ। पहले भी सामाजिक संदेश देते हुए लोगों ने अपनी शादी में अनूठे प्रयोग किए हैं। लेकिन यहां लोगों को उनके सबसे बड़े अधिकार और लोकतंत्र के लिए सबसे बड़े हथियार के बारे में जागरूक किया। यहां दोनों दूल्हे चुनाव तहसीलदार राजेंद्र सिंह भुक्कल के बेटे हैं। बतौर चुनाव तहसीलदार राजेंद्र सिंह भुक्कल ने ड्यूटी के बाद भी अपनी ड्यूटी निभाकर समाज में अच्छा संदेश दिया।

गुरुग्राम में चुनाव तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं राजेंद्र सिंह

गुरुग्राम में चुनाव तहसीलदार के तौर पर कार्यरत राजेंद्र सिंह भुक्कल मूल रूप से सोनीपत के रहने वाले है। उन्होंने अपने बड़े बेटे प्रवेश की शादी भिवानी तो छोटे बेटे नितेश की शादी दिल्ली में की। शादी के बाद दोनों बेटों की शादी का रिसेप्शन मंगलवार को सोनीपत में रखा गया। इस समारोह से पहले ही राजेंद्र सिंह भुक्कल अपना मन बना चुके थे कि बेटों की शादी में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए रिसेप्शन के दौरान दोनों बेटों, उनकी दुल्हनों और उनके परिवार के सहित राजेंद्र सिंह ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान तीनों परिवारों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां उठाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

पहले से था मन, उत्साहित किया तो बन गई बात

राजकीय प्राथमिक पाठशाला कालूपुर में शिक्षक राकेश रंगा ने बताया कि वे राजेंद्र सिंह भुक्कल के दोस्त हैं। राजेंद्र सिंह अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी तरह से कर्तव्यनिष्ठ हैं। इसके लिए वे ना तो कार्यक्षेत्र देखते और ना ही जगह देखते, जहां मौका मिलता है, वहां पर लोगों को जागरूक करते हैं। उन्होंने शादी समारोह में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की बात की थी। इसके बाद जब उन्हें उत्साहित किया गया तो फिर इस काम में सफल भी हो गए। राकेश रंगा ने बताया कि रिसेप्शन में आने वाले लोगों ने इस प्रयास को खूब सराहा।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगे सम्मानित

राजेंद्र सिंह भुक्कल गुरुग्राम में चुनाव तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। उन्हीं के अंतर्गत सोहना विधानसभा भी आती है। नई वोटर लिस्ट में उल्लेखनीय काम करने के लिए प्रदेश सरकार ने इस बार सोहना विधानसभा को प्रथम चुना है। ऐसे में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को राजेंद्र सिंह भुक्कल सोहना विधानसभा के प्रथम आने पर कुरुक्षेत्र में सम्मानित होने जा रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story