A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Maternal death in Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद दयालबाग में स्वास्तिक मेडिकेयर सेंटर में बच्चे को जन्म देते ही महिला की मौत हो गई। महिला के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज दौरान लापरवाही करने का आरोप लगाया है। महिला दयालबाग के साउथ एंड इरोज गार्डन की रहने वाली थी। मृतक महिला पारुल के पति कर्म सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी को मंगलवार सुबह लेबर पेन शुरू हो गया, जिसके बाद उसे सूरजकुंड स्थित मेडिकेयर सेंटर में भर्ती कराया गया।

उसकी पत्नी ने कल शाम 4 बजे नॉर्मल डिलीवरी के दौरान एक बच्ची को जन्म दिया था। उन्होंने कहा कि बच्ची लगभग साढ़े तीन किलो की है और बिल्कुल स्वस्थ है। लेकिन, बच्ची को जन्म देने के बाद उनकी पत्नी पारुल की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल की डाक्टर को इस बात की जानकारी दी।

डॉक्टर ने दिखाई लापरवाही

इसके बाद अस्पताल की डॉक्टर ने उनसे कहा कि आप घबराएं वह इस मामले को संभाल लेंगी। करीब दो घंटे बाद डॉक्टर ने उनसे कहा कि पारुल की लगातार तबीयत बिगड़ ही रही है। इसलिए वह उसे किसी बड़े अस्पताल में भर्ती कराएं। इसके बाद वह तुरंत दयालबाग स्थित सुप्रीम अस्पताल में अपनी पत्नी को लेकर गए। लेकिन तब तक उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी।

कर्म सिंह ने महिला डॉक्टर पर आरोप लगाया कि स्वस्तिक मेडिकेयर सेंटर की डॉक्टर ने उनकी पत्नी को पहले एक दर्द का इंजेक्शन लगाया और फिर उसे नींद का इंजेक्शन लगा दिया। गलत इलाज मिलने से उसकी पत्नी की मौत हो गई।

Also Read: रोहतक में मिला मासूम का शव, कपड़े में लपेटकर नवजात को फेंका, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR

इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस ने अभी तक उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की है। कर्म सिंह ने कहा कि पुलिस का कहना है कि सिविल सर्जन द्वारा एक डॉक्टर की टीम मामले की जांच करेगी। इस जांच में अगर डॉक्टर दोषी पाई गई, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।