A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Lok Sabha Elections 2024: रोहतक में लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के समर्थन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो आज मंगलवार को शुरू हो चुका है। इसके बाद वह जींद में भी रोड शो करके जनता से वोट की अपील करेंगे। साथ ही नड्डा रोहतक लोकसभा सीट के बीजेपी उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा और सोनीपत लोकसभा सीट के उम्मीदवार मोहन लाल बड़ौली के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे। वहीं, रोहतक के रोड शो में भाजपा उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा के अलावा पार्टी के सभी स्थानीय नेता भी उनके रोड शो का हिस्सा बने हुए हैं।
वहीं, इस रोड शो में नड्डा बोले की जन समर्थन देखकर लग रहा है, तीसरी बार मोदी सरकार। हुड्डा पर निशाना शाधते हुए उन्होंने कहा कि बाप अपने बेटे को चाहता है बस विकास नहीं चाहता।
नड्डा ने जनता का किया अभिवादन
रोहतक के पावर हाउस चौक से यह रोड शो शुरू हो चुका है। बता दें कि सोमवार की देर रात तक इस रोड शो की तैयारियां चली थी। सुबह ही रोड शो में शामिल होने के लिए लोकसभा क्षेत्र के भाजपाई पहुंच गए थे।
नड्डा ने रोड शो में शामिल होने से पहले जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम और भाजपा-नड्डा जिंदाबाद के नारों से उनका स्वागत किया। इस रोड शो के चलते भारी सुरक्षा का इंतजाम किए गए हैं।
रोड शो पावर हाउस चौक होते हुए मेडिकल मोड, डी-पार्क, दिल्ली रोड, अशोक चौक और आंबेडकर चौक तक पहुंचेगा। छतों से लेकर मुख्य नाकों पर भी पुलिस और भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही कई रूट भी डायवर्ट किए गए हैं।
जींद में भी होगा रोड शो
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष आज जींद में रोड शो करने वाले हैं। कॉम्फेड के चेयरमैन एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता कर्मबीर सैनी ने बताया कि दोपहर 12 बजे नड्डा पंजाबी धर्मशाला से टाउन हाल तक रोड शो करके जनता से वोट की अपील करेंगे। इस रोड शो में सोनीपत लोकसभा सीट के उम्मीदवार मोहन लाल बड़ौली सहित कई बीजेपी नेता शामिल होंगे।
